सुप्रीम कोर्ट पहुंचा शेयर बाजार में भारी गिरावट का मुद्दा, दायर हुई याचिका

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 9, 2024, 09:06 PM IST

Court News: शेयर बाजार में चार जून को हुई भारी गिरावट पर रिपोर्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। अदालत में दायर इस याचिका में आग्रह किया गया है कि चार जून को चुनाव परिणाम के दिन शेयर बाजार में आई भारी गिरावट पर केंद्र और सेबी को विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया जाए।

Petition Filed in Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर आग्रह किया गया है कि चार जून को चुनाव परिणाम के दिन शेयर बाजार में आई भारी गिरावट पर केंद्र और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया जाए। वकील विशाल तिवारी की याचिका में सरकार और सेबी को अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में जनहित याचिका पर न्यायमूर्ति एएम सप्रे की अध्यक्षता वाली विशेषज्ञ समिति के सुझाव पर विचार करने के लिए तीन जनवरी को दिए गए आदेशों पर एक स्थिति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिए जाने का भी आग्रह किया गया है।

Supreme Court

शेयर बाजार में गिरावट पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

एग्जिट पोल के बाद बाजार में आई थी तेजी

शीर्ष अदालत ने कहा था कि केंद्र और सेबी को विशेषज्ञ समिति के सुझावों पर रचनात्मक रूप से विचार करना चाहिए तथा नियामक ढांचे को मजबूत करने, निवेशकों की सुरक्षा और प्रतिभूति बाजार का कामकाज व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कार्रवाई करनी चाहिए। याचिका में कहा गया, "ऐसा कहा जाता है कि लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के संबंध में एग्जिट पोल की घोषणा के बाद शेयर बाजार में तेजी आई, लेकिन जब वास्तविक नतीजे घोषित हुए तो बाजार गिर गया।"

End of Feed