'पेरियार का तार्किक प्रकाश अब दुनिया को कर रहा रोशन', रामासामी के चित्र अनावरण पर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में बोले तमिलनाडु सीएम स्टालिन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने यूनाइटेड किंगडम स्थित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में समाज सुधारक ई.वी. रामासामी पेरियार जिन्हें व्यापक रूप से तर्कवाद के पैगंबर के रूप में जाना जाता है के चित्र का अनावरण किया।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने यूनाइटेड किंगडम स्थित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में समाज सुधारक ई.वी. रामासामी पेरियार जिन्हें व्यापक रूप से तर्कवाद के पैगंबर के रूप में जाना जाता है के चित्र का अनावरण किया। यह समारोह 1925 में पेरियार द्वारा स्थापित आत्म-सम्मान आंदोलन की शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था और इसके बाद उनके दर्शन पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

MK stalin

स्टालिन ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पेरियार के चित्र का अनावरण किया (Photo: @mkstalin)


स्टालिन ने अपने संबोधन में कहा कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय जो ज्ञान मानवाधिकार और सम्मान का पर्याय है। यहां पर फादर पेरियार के चित्र का अनावरण करना मेरे लिए जीवन भर का सम्मान है। यह अनावरण इस बात का प्रमाण है कि पेरियार का तर्कवादी प्रकाश अब तमिलनाडु की सीमाओं से परे दुनिया भर में चमक रहा है।

End of Feed