Bihar News: 'बिहार के लोग अब इस सरकार से परेशान हो गए हैं, चाहते हैं बदलाव...' बोले तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी राज्य की एनडीए सरकार को बेरोजगारी, अपराध, पलायन और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार को भ्रष्टाचार और अपराध के मुद्दे पर एक बार फिर से घेरा है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग अब इस सरकार से परेशान हो गए हैं और बदलाव चाहते हैं। पटना में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यहां के लोग भ्रष्टाचार हो या अपराध, परेशान हैं। कोई भी जाति या धर्म के लोग हों, यहां परेशान हैं और इस सरकार से नाखुश हैं। इस बार बिहार की जनता बदलाव चाहती है।

Tejashwi Yadav

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति को स्पष्ट करने के लिए सांसदों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को विदेश भेजे जाने पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि इसमें सभी दलों के लोगों को शामिल किया गया है। हमारी पार्टी से भी एक सदस्य इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं। अपने पक्ष को ये लोग रखेंगे। कई टीमें बनी हैं।

End of Feed