देश

Bihar Politics: RCP सिंह की पार्टी का प्रशांत किशोर की पार्टी 'जन सुराज' में हो गया विलय, कर दिया ऐलान

Bihar Politics: RCP सिंह की पार्टी आप सबकी आवाज (आसा) पार्टी का आज औपचारिक रूप से प्रशांत किशोर की पार्टी ‘जन सुराज’ में विलय हो गया।

Image

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह

Bihar Politics: बिहार की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई, बिहार सीएम नीतीश के बेहद करीबी और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने 'आप सबकी आवाज' (आसा) पार्टी का औपचारिक रूप से ‘जन सुराज’ में विलय कर लिया, ये कदम वहां की राजनीति में अहम माना जा रहा है।

प्रशांत किशोर के साथ उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस की और मीडिया के सामने इस विलय की जानकारी दी, ये आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

बिहार चुनाव से पहले राज्य का सियासी पारा बढ़ गया

आरसीपी सिंह के इस फैसले से बिहार चुनाव से पहले राज्य का सियासी पारा बढ़ गया है। बता दें कि आरसीपी सिंह एक वक्त में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी थे और वह न सिर्फ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे बल्कि भारत सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

बिहार में अगले कुछ महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं

गौरतलब है कि बिहार में अगले कुछ महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इस चुनाव में बीजेपी-जेडीयू वाले एनडीए गठबंधन और राजद-कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर है, राज्य में विधानसभा की 243 सीटें हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article