'कुंभ मेला, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में भी लोग मारे गए', मेसी के समारोह में हुए बवाल पर अभिषेक ने TMC का किया बचाव

अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में लियोनेल मेसी के कार्यक्रम में हुई अराजकता पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की, जहां सीएम ने एक घंटे के भीतर माफी मांगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

Abhishek Banerjee : मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी के कार्यक्रम में हुए बवाल पर तीखी आलोचना का जवाब और टीएमसी का बचाव उसके सांसद अभिषेक बनर्जी ने किया है। अभिषेक ने मंगलवार को कहा कि देश में हुए अन्य इसी तरह की घटनाओं की तुलना में राज्य प्रशासन ने तेजी एवं जवाबदेही के साथ काम किया। टीएमसी का बचाव करते हुए उन्होंने कुंभ मेले और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ का जिक्र किया। बनर्जी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर भी अपनी बात रखी।

Abhishek Banerjee

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी। तस्वीर-PTI

'अंतिम सूची जारी होने के बाद ही मैं SIR पर कुछ कहूंगा'

पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद मतदाता सूची से 58 लाख नाम हटाए जाने पर एआईटीसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, 'ड्राफ्ट सूची जारी की गई है, यह अंतिम सूची नहीं है। दावा और आपत्ति की अवधि 31 जनवरी तक चलेगी। अंतिम सूची जारी होने के बाद ही मैं इस पर कुछ कहूंगा। राज्य में जिस तरह से एसआईआर की प्रक्रिया चलाई जा रही है, उससे मैं संतुष्ट नहीं हूं। बीएलओ की नियुक्ति टीएमसी या पश्चिम बंगाल सरकार ने नहीं की थी, बल्कि चुनाव आयोग ने की थी। उनकी मौत के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया गया है। क्या बीजेपी ने सीएए के तहत नागरिकता दिए गए लोगों की कोई सूची दी है? बीजेपी की जवाबदेही कहां है?'

End of Feed