पहलगाम हमला: शहीद नौसेना अधिकारी विनय नरवाल की अंतिम यात्रा में उमड़े हजारों लोग, नम आंखों से दी विदाई

करनाल के श्मशान घाट पर भी नारे लगाए गए। विनय नरवाल के पार्थिव शरीर को दूसरे वाहन से श्मशान घाट ले जाया गया। हिमांशी और परिवार के अन्य सदस्य इस अंतिम यात्रा में साथ थे। हजारों लोग विनय नरवाल की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

Tearful Adieu To Navy officer Vinay Narwal: भारतीय नौसेना के अधिकारी विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी ने तिरंगे में लिपटे अपने पति के ताबूत को गले लगाकर अंतिम विदाई दी। इस मौके पर उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति की आंखों में आंसू थे। विनय और हिमांशी का विवाह 16 अप्रैल को हुआ था और दोनों हनीमून के लिए जम्मू-कश्मीर के पहलगाम गए थे। पहलगाम के बैसरन में आतंकवादियों ने हिमांशी के सामने ही विनय नरवाल (26) की निर्मम हत्या कर दी। गुरुग्राम की रहने वाली हिमांशी पीएचडी कर रही हैं।

Vinay Narwal

ले. विनय नरवाल को अंतिम विदाई

श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़े लोग

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हवाई अड्डे पर नरवाल (26) को श्रद्धांजलि दी और हिमांशी को सांत्वना देने की कोशिश की। नरवाल का पार्थिव शरीर नौसेना के वाहन में उनके घर करनाल लाया गया। वाहन में विनय नरवाल की पत्नी और परिवार के कुछ अन्य सदस्य मौजूद थे। जैसे ही पार्थिव शरीर को करनाल लाया गया, बड़ी संख्या में लोग विनय को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान कुछ लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

End of Feed