भावनात्मक मुद्दों का सियासी दुरुपयोग कर देश की जनता से हो रहा छल...राहुल का मोदी सरकार पर निशाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2024, 01:04 PM IST

Rahul Gandhi: राहुल ने केंद्र को निशाने पर लेते हुए कहा, युवाओं को विचार करना ही होगा कि आखिर क्या होगी हमारे सपनों के भारत की पहचान? जीवन की गुणवत्ता या सिर्फ भावुकता?

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि मौजूदा समय में वास्तविक मुद्दों से नज़रें फेर कर भावनात्मक मुद्दों का राजनीतिक दुरुपयोग किया जा रहा है, जो देश की जनता के साथ छल है। राहुल गांधी ने 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के अवसर पर ट्विटर पर पोस्ट किया, देश के युवाओं! आज राष्ट्रीय युवा दिवस पर हमें स्वामी विवेकानंद के विचारों को फिर से याद करने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं की ऊर्जा को ही एक समृद्ध देश का आधार कहा और पीड़ित एवं निर्धन की सेवा को ही सबसे बड़ी तपस्या बताया था।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी

मोहब्बत या नफरत?

उन्होंने कहा, युवाओं को विचार करना ही होगा कि आखिर क्या होगी हमारे सपनों के भारत की पहचान? जीवन की गुणवत्ता या सिर्फ भावुकता? उत्तेजक नारे लगाता युवा या रोजगार प्राप्त युवा? मोहब्बत या नफरत? राहुल ने दावा किया कि आज वास्तविक मुद्दों से नज़रें फेर कर भावनात्मक मुद्दों का राजनीतिक दुरुपयोग किया जा रहा है, जो देश की जनता के साथ छल है।

End of Feed