2016 में पहली बार अरुणाचल के CM बने पेमा खांडू, तीन बार निर्विरोध जीत चुके हैं

Pema Khandu : पेमा खांडू लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त), केटी परनाइक ने ईटानगर के दोरजी खांडू कन्वेंशन सेंटर में पेमा खांडू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। चौना मीन को उप मुख्यमंत्री और 10 अन्य कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।

Pema Khandu : पेमा खांडू लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त), केटी परनाइक ने ईटानगर के दोरजी खांडू कन्वेंशन सेंटर में पेमा खांडू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। चौना मीन को उप मुख्यमंत्री और 10 अन्य कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। खांडू को बुधवार को विधायक दल का नेता चुना गया। वह पहली बार 2016 में सीएम बने। इनके पिता स्वर्गीय दोरजी खांडू भी मुख्यमंत्री थे। खांडू की राजनीतिक पारी की शुरुआत 2005 में हुई। साल 2011 में पिता के निधन के बाद पहली बार इन्होने चुनाव लड़ा। साल 2016 में इन्होंने कांग्रेस से बगावत की और भाजपा में शामिल हो गए। पेमा ने 2000 में दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से बीए (इतिहास ऑनर्स) किया था।

pema khandu

अरुणाचल प्रदेश के तीसरी बार सीएम बने पेमा खांडू।

विधानसभा चुनाव में 46 सीटें जीती भाजपा

शपथ ग्रहण समारोह में गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, किरण रिजीजू और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सहित अन्य नेता उपस्थित थे। खांडू साल 2016 में पहली बार अरुणाचल प्रदेश के सीएम बने। बीते लोकसभा चुनाव के साथ अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा का भी चुनाव हुआ। चुनाव में विधानसभा की 60 सीटों में से भाजपा ने 46 सीटों पर जीत दर्ज की। खास बात यह है कि भाजपा इनमें से 10 सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज की।

End of Feed