Pauri Garhwal: एक्सरसाइज कर रहा था युवक, अचानक हार्ट अटैक से हुई मौत, वीडियो आया सामने

Pauri Garhwal News: पौड़ी गढ़वाल से एक दुखद वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रमोद बिंजोला नाम के युवक को एक्सरसाइज करते वक्त अचानक हार्ट अटैक आया और वहीं उसकी मौत हो गई।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से एक दुखद वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रमोद बिंजोला नाम के युवक को एक्सरसाइज करते वक्त अचानक हार्ट अटैक आया और वहीं उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रमोद बिंजोला फिटनेस के प्रति बेहद सजग था, लेकिन अचानक हुई मृत्यु ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। यह सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो 17 अप्रैल का बताया जा रहा है। इसके बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

Uttarakhand News

पौड़ी गढ़वाल में एक्सरसाइज कर रहे युवक की हार्ट अटैक से हुई मौत

आज के दौर में हार्ट अटैक आना आम समस्या बनती जा रही है। हार्ट अटैक किसी भी उम्र के व्यक्ति को आ सकता है। यह तब होता है जब दिल की धमनियों में रक्त प्रवाह में रुकावट आती है, जिससे दिल को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और इसका असर दिल की मांसपेशियों पर पड़ता है। जिसके कारण लोगों की मौत हो जाती है।

End of Feed