Shibu Soren Passes Away: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन को रांची स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। लंबी बीमारी के बाद 4 अगस्त को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव निमरा में किया जाएगा। इस बीच शिबू सोरेन के पुत्र और झारखड सीएम हेमंत सोरेन ने फिर पिता को याद करते हुए कहा कि ये मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर है।
शिबू सोरेन के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, अपने जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजर रहा हूं, झारखंड की आत्मा का स्तंभ नहीं रहा। झारखंड को झुकने नहीं दूंगा, बाबा के सपनों को साकार करने के लिए काम करूंगा। किसी भी किताब में बाबा के संघर्ष को बयां नहीं किया जा सकता; अन्याय के खिलाफ उनकी लड़ाई को जारी रखा जाएगा।
