Indigo Flight Video: फ्लाइट में देरी की घोषणा कर रहे इंडिगो पायलट को पैसेंजर ने मारा घूंसा, वायरल हो रहा वीडियो

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 15, 2024, 09:17 AM IST

Indigo Flight Viral Video: इंडिगो फ्लाइट के यात्री ने फ्लाइट में देरी की घोषणा कर रहे पायलट को एक पैसेंजर ने घूंसा जड़ दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Indigo Flight Video: इंडिगो की एक फ्लाइट (Indigo Flight) में सवार एक यात्री ने विमान के पायलट के साथ उस समय मारपीट की जब वह देरी के संबंध में घोषणा कर रहा था,मारपीट का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे पीली हुडी पहने एक शख्स पायलट को मारता नजर आ रहा है।

वहीं इंडिगो का कहना है कि घटना से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर रहा है उड़ान संख्या, तारीख वे पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं ,इंडिगो से संबंधित सूत्रों के अनुसार, वीडियो नवीनतम है और लगातार और निराशाजनक उड़ान देरी से संबंधित है।

End of Feed