Bihar News: चिराग और वीणा देवी के साथ आने के बाद बढ़ी पारस की बेचैनी, केंद्रीय संसदीय बोर्ड किया भंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 30, 2023, 09:07 PM IST

Bihar News: लोजपा के स्थापना दिवस के मौके पर वीणा देवी सांसद और स्व. रामविलास पासवान के पुत्र चिराग के साथ मंच पर पहुंची थीं। हालांकि, अब तक वीणा देवी के लोजपा (रामविलास) के साथ आने की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

Bihar News: दिग्गज नेता रहे रामविलास पासवान के निधन के बाद उनकी पार्टी लोजपा दो खेमों राष्ट्रीय लोजपा और लोजपा (रामविलास) में बंट गई है। अब इन दोनों गुटों में रामविलास की विरासत की लड़ाई दिलचस्प हो गई है। सांसद वीणा देवी के चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) की तरफ आने के बाद राष्ट्रीय लोजपा के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को डर सताने लगा है। इस बीच, पारस ने केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भंग कर दिया है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस द्वारा गुरुवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।

​pashupati kumar paras, chirag paswan, veena devi, bihar news, bihar latest news, bihar news today



चिराग पासवान के साथ वीणा देवी। (फोटो क्रेडिट: एक्‍स)

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस के द्वारा 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड को भंग करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि नई केन्द्रीय संसदीय बोर्ड का पुनर्गठन यथाशीघ्र कर दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि लोजपा के स्थापना दिवस के मौके पर वीणा देवी सांसद और स्व. रामविलास पासवान के पुत्र चिराग के साथ मंच पर पहुंची थीं। हालांकि, अब तक वीणा देवी के लोजपा (रामविलास) के साथ आने की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

End of Feed