'राहुल के झूठे बयानों को सदन की कार्यवाही से हटाने का अनुरोध करेंगे, आसन को देंगे एक नोटिस' बोले संसदीय कार्य मंत्री

Parliament News: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि 'राहुल गांधी ने जो भी झूठ बोला है, हम उसे रिकॉर्ड से हटाये जाने की मांग करेंगे।'

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को आरोप लगाया कि राहुल गांधी का भाषण 'झूठ से भरा' था और सत्तारूढ़ गठबंधन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष द्वारा किये गए 'झूठे' दावों को सदन की कार्यवाही से हटाये जाने का अनुरोध करेगा।केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान राहुल के भाषण के तुरंत बाद, रीजीजू ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्य आसन को एक नोटिस देंगे, जिसमें नेता प्रतिपक्ष द्वारा बोले गए किसी भी कथन के प्रमाणीकरण की मांग की जाएगी।

RAHUL Gandhi News

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू और राहुल गांधी (फाइल फोटो)

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, 'राहुल गांधी ने जो भी झूठ बोला है, हम उसे रिकॉर्ड से हटाये जाने की मांग करेंगे।'हालांकि, राहुल गांधी ने अपने बयानों को प्रमाणित करने का वादा किया है, लेकिन मंत्री ने कहा, 'मुझे पता है कि वह उन्हें प्रमाणित नहीं कर सकते क्योंकि उन्होंने झूठ बोला है। उन्होंने सदन में झूठ बोला है।' रीजीजू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता अक्सर जानबूझकर झूठ बोलते हैं और फिर संबंधित मंत्री का जवाब सुनने के बजाय सदन छोड़कर चले जाते हैं।

End of Feed