संसद मे होगी वंदे मातरम पर चर्चा, 10 घंटे का समय अलॉट; PM मोदी भी होंगे शामिल

संसद के शीतकालीन सत्र में राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष चर्चा आयोजित की जाएगी। लोकसभा में यह चर्चा गुरुवार या शुक्रवार को हो सकती है, जिसके लिए 10 घंटे का समय तय किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें हिस्सा लेंगे। यह पहल राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से की गई है। प्रस्ताव पर सहमति ऑल-पार्टी मीटिंग और दोनों सदनों की बिजनेस एडवाइजरी कमेटियों की बैठक में बनी थी।

Parliament Winter Session: राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने पर संसद के शीतकालीन सत्र में विशेष चर्चा का आयोजन किया जाएगा। लोकसभा में इसी सप्ताह गुरुवार या शुक्रवार को इसपर चर्चा होगी। जानकारी के मुताबिक, इस पर चर्चा के लिए 10 घटे का समय निर्धारित किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी भी चर्चा में भाग लेंगे।

sansad news

संसद में वंदे मातरम पर होगी चर्चा।(फोटो सोर्स: ANI)

एडवाइजरी कमेटी की बैठक में प्रस्ताव पर बनी थी सहमति

यह चर्चा स्वतंत्रता संग्राम के इस प्रेरक गीत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करेगी। बता दें कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा 30 नवंबर को बुलाई गई ऑल-पार्टी मीटिंग और लोकसभा व राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमित बनी थी। संसद का यह शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र में 19 दिनों में 15 बैठकें होंगी।

End of Feed