Parliament Winter Session 2023: संसद के इस शीतकालीन सत्र में पेश होंगे 21 बिल, यहां देखिए पूरी लिस्ट

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 4, 2023, 10:32 AM IST

Parliament Winter Session 2023: संसद का शीतकालीन सत्र आज यानी 4 दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह 22 दिसंबर तक चलेगा। सत्र के लिए सरकार के एजेंडे में कुल मिलाकर 21 बिल हैं। लिस्ट में 19 विधायी और 2 वित्तीय बिल हैं। जिसे शीतकालीन सत्र में उठाया जाएगा। नीचे पूरी लिस्ट देखें।

Parliament Winter Session 2023 : संसद का शीतकालीन सत्र आज यानी 4 दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह 22 दिसंबर तक चलेगा। इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर बहस के लिए पूरी तरह से तैयार है और उन्होंने विपक्ष से सदन को सुचारू रूप से चलने देने का अनुरोध किया है। विधानसभा चुनावों में अपनी जीत से उत्साहित बीजेपी संसद के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष का मुकाबला करने के लिए कमर कस रही है। विपक्षी INDIA गुट के नेता भी संसद के अंदर और चुनावी क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए से मुकाबला करने के लिए अपनी रणनीतियों को फिर से तैयार करेंगे। कांग्रेस को मध्य प्रदेश में बड़ी जीत हासिल करने और छत्तीसगढ़ और राजस्थान को बरकरार रखने की उम्मीद थी हालांकि उसे करारी हार मिली। लेकिन कांग्रेस ने तेलंगाना से केसीआर की पार्टी बीआरएस को सत्ता से बाहर करने में कामयाब रही। उधर कैश-फॉर-क्वेरी केस पर महुआ मोइत्रा को निचले सदन से निष्कासित करने की सिफारिश करने वाली लोकसभा आचार समिति की रिपोर्ट भी आज सदन में पेश करने के लिए सूचीबद्ध है। इससे पहले शनिवार को कांग्रेस के लोकसभा नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर संसदीय समिति के कामकाज पर नियमों और प्रक्रियाओं की दोबारा समीक्षा करने की मांग की थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के फ्लोर नेताओं की बैठक में टीएमसी ने सदन में आचार समिति की रिपोर्ट पर बहस पर जोर दिया है।

Parliament Session 2023, Bills in Parliament Session

संसद के शीतकालीन सत्र मे पेश होंगे 21 बिल

संसद के शीतकालीन सत्र में कौन-कौन से बिल लाए जाएंगे?

संसद का शीतकालीन सत्र हंगामेदार रहने की आशंका है क्योंकि विपक्षी दल सरकार के एजेंडे में शामिल कुछ बिलों का विरोध करने पर अड़े हैं जिनमें मुख्य चुनाव आयोग और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्तियों को विनियमित करने वाला बिल भी शामिल है। सत्र के लिए सरकार के एजेंडे में कुल मिलाकर 21 बिल हैं जिनमें आईपीसी, भारतीय साक्ष्य अधिनियम और सीआरपीसी को बदलने वाले बिल शामिल हैं। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान जिन अन्य बिलों को उठाए जाने की संभावना है उनमें भारतीय न्याय संहिता बिल 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता बिल 2023 और भारतीय साक्ष्य विधेयक 2023 शामिल हैं। लिस्ट में 19 विधायी और 2 वित्तीय बिल हैं। जिसे शीतकालीन सत्र में उठाया जाएगा। नीचे पूरी लिस्ट देखें

End of Feed