संसद का एकदिवसीय विशेष सत्र..., सरकार ने स्पीकर और सभापति को भेजा प्रस्ताव, 30 दिसंबर को लोकसभा की बैठक

Parliament Session: सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति को एक प्रस्ताव भेजा है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने यह जानकारी दी।

Parliament Session: संसद का विशेष सत्र शुरू होने जा रहा है। सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति को दोनों सदनों की बैठकें फिर बुलाने का अनुरोध किया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने यह जानकारी दी।

Parliament of India

संसद का विशेष सत्र (फाइल फोटो)

संसदीय कार्य मंत्री के मुताबिक, सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठकें दोबारा बुलाने का अनुरोध किया है। इसके तहत लोकसभा की बैठक सोमवार, 30 नवंबर 2026 को और राज्यसभा की बैठक बुधवार, 2 दिसंबर 2026 को बुलाने की मांग की गई है, ताकि जरूरी सरकारी कामकाज निपटाए जा सकें। दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर को समाप्त हो सकती है।

दोनों सदनों की कार्यवाही अलग-अलग

संसदीय कार्यमंत्री के मुताबिक, लोकसभा की बैठक 30 नवंबर को होगी, जबकि राज्यसभा की कार्यवाही दो दिसंबर को बुलाई जाएगी। संसद का सत्र 3 दिसंबर को समाप्त हो सकता है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी बैठक के एजेंडे को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

कांग्रेस ने बुलाई रणनीति समूह की बैठक

संसद की आगामी बैठक को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। कांग्रेस की संसदीय रणनीति समूह की बैठक शुक्रवार, 27 नवंबर को दिल्ली में आयोजित की जाएगी। यह बैठक शाम 4:30 बजे होगी। बैठक में 30 नवंबर से होने वाली संसद की बैठक के दौरान पार्टी की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसमें संसद में उठाए जाने वाले मुद्दों और पार्टी की आगे की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।

End Article
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में का...

End of Feed