CAPF विधेयक को मिली संसद की मंजूरी; नित्यानंद राय बोले- यह बल के किसी भी वर्ग के खिलाफ नहीं

Parliament Session: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 को संसद की मंजूरी मिल गई है। कुछ विपक्षी सदस्यों के विरोध के बीच लोकसभा में विधेयक ध्वनि मत से पारित हुआ, जबकि राज्यसभा ने बुधवार को विधेयक को मंजूरी प्रदान की थी।

Parliament Session: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 के संबंध में विपक्ष की आशंकाओं को खारिज करते हुए गुरुवार को लोकसभा में कहा कि यह सीएपीएफ के किसी भी वर्ग के अहित में नहीं है और यह बलों को अधिक सशक्त बनाने में सहायक होगा। राय ने विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि विधेयक इस सदन के समक्ष केवल एक विधायी प्रस्ताव के रूप में ही नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ और संगठित बनाने के लिए लाया गया है।

Nityanand Rai

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (फाइल फोटो)

कुछ विपक्षी सदस्यों के संशोधनों को खारिज करते हुए सदन (लोकसभा) ने मंत्री के जवाब के बाद विधेयक को ध्वनि मत से पारित कर दिया। राज्यसभा ने बुधवार को विधेयक को मंजूरी प्रदान की थी। इसके साथ ही विधेयक को संसद की मंजूरी मिल गयी। मंत्री ने चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि यह विधेयक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के अधिकारियों की सेवा शर्तों में उत्पन्न प्रशासनिक अस्पष्टता तथा कैडर प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियों के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिससे इन बलों की कार्यकुशलता और मनोबल, दोनों को सुदृढ़ किया जाएगा।

End of Feed