आज से संसद का मानसून सत्र, सरकार ने 8 विधेयक किए सूचीबद्ध; हंगामेदार होने के आसार

Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। सरकार आठ नए विधेयक पेश करेगी, जबकि विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है, जिससे हंगामेदार सत्र के आसार हैं।

Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस सत्र के हंगामेदार होने का आसार हैं। सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी, पेपर लीक, एथनॉल और कई अन्य विषयों पर चर्चा की मांग उठाई, जबकि सरकार ने उनसे दोनों सदनों की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने देने की अपील की।

Parliament of India

संसद का मानसून सत्र आज से (फाइल फोटो)

आठ विधेयकों को किया गया सूचीबद्ध

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सत्र के लिए आठ विधेयकों को सूचीबद्ध किया गया और यदि कोई अतिरिक्त विधायी कामकाज होगा, उस बारे में कार्य मंत्रणा समिति (BAC) में चर्चा होगी तथा राजनीतिक दलों को सूचित किया जाएगा। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और कई अन्य विपक्षी दलों ने दो टूक कहा कि वह महिला आरक्षण के पक्ष में हैं, लेकिन वह इसकी आड़ में किए जाने वाले परिसीमन के किसी भी प्रयास का विरोध करेंगे।

End of Feed