Parliament Monsoon Session 2023 Updates: लोकसभा ने छत्तीसगढ़ से जुड़े संशोधन विधेयक को दी मंजूरी
लोकसभा ने छत्तीसगढ़ से जुड़े संशोधन विधेयक को दी मंजूरी
लोकसभा ने मंगलवार को ‘संविधान अनुसूचित जातियां आदेश संशोधन विधेयक, 2023’ को मंजूरी दे दी जिसमें छत्तीसगढ़ में महरा तथा महारा समुदायों को अनुसूचित जातियों की सूची में शामिल करने का प्रस्ताव किया गया है। विधेयक पर सदन में हुई संक्षिप्त चर्चा का जवाब देते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सहित समाज के आखिरी पायदान पर खड़े लोगों के लिए पिछले नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अनेक कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की सूचियों में संशोधन करने की एक प्रक्रिया होती है। इसमें राज्यों से सिफारिशें आती हैं तथा इस पर कई स्तरों पर विचार करने के बाद प्रस्ताव केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष भेजा जाता है।Parliament Monsoon Session 2023 LIVE: जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र से संबंधित बिल को मंजूरी
लोकसभा ने मंगलवार को विपक्षी दलों के सदस्यों के शोर-शराबे के बीच ‘जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2023’ को मंजूरी प्रदान की जिसमें लोगों की सुविधा एवं फायदे के लिए जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र के डिजिटल पंजीकरण और इलेक्ट्रॉनिक निष्पादन का प्रावधान किया गया है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सदन में संक्षिप्त चर्चा का जवाब दिया और विधेयक को सदन ने ध्वनिमत से अपनी स्वीकृति दी। चर्चा का जवाब देते हुए राय ने कहा कि इस विधेयक में किसी तरह की शंका की कोई गुंजाइश नहीं है क्योंकि मोदी सरकार इस विधेयक को बहुत ही पवित्र मन से लाई है।दिल्ली अध्यादेश पर लोकसभा में बिल पेश
हंगामे के बीच दिल्ली सेवा से जुड़ा विधेयक लोकसभा में पेश हो गया है। भाजपा सांसद नित्यानंद राय ने इस विधेयक को पेश किया। लोकसभा में बुधवार को इस विधेयक पर चर्चा होगी।अविश्वास प्रस्ताव पर 8 से 10 अगस्त तक होगी चर्चा
'INDIA' की तरफ से मणिपुर हिंसा पर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में 8 से 10 अगस्त तक चर्चा होगी। इसके बाद 10 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चर्चा का जवाब देंगे।राज्यसभा की कार्रवाई 12 बजे तक स्थगित
राज्यसभा की कार्रवाई दो बजे तक स्थगित हो गई है। इससे पहले कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया। तिवारी चीन के साथ सीमा विवाद पर चर्चा करने की मांग कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने मुंबई-जयपुर ट्रेन में हुई फायरिंग पर चर्चा कराने के लिए नोटिस दिया।Parliament Monsoon Session 2023 LIVE: संदीप दीक्षित ने सही बयान दिया-हर्षवर्धन
दिल्ली सेवा विधेयक पर भाजपा सांसद डॉक्टर हर्ष वर्धन ने कहा कि वह कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के बयान की प्रशंसा करते हैं। भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने दीक्षित के बयान को ट्वीट किया और उन्हें बधाइयां दीं।'संविधान के प्रावधानों के अनुरूप हम फैसले लेंगे'
संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि संविधान के प्रावधानों के अनुरूप हम फैसले लेंगे। गृह मंत्रालय ने काफी उचित तरीके से दिल्ली सेवा से जुड़े विधेयक को तैयार किया है। पूरे देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का समर्थन किया है। भारत सरकार भी लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई है। अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम को समझना चाहिए कि वे भी चुनी हुई सरकार हैं।'बाबूक्रेसी' में बदल जाएगी डेमोक्रेसी-चड्ढा
लोकसभा में पेश होने वाले दिल्ली सेवा से जुड़े विधेयक पर आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि यह विधेयक लोकतंत्र को 'बाबूक्रेसी' में बदल देगा। एक चुनी हुई सरकार से सभी शक्तियां लेकर लेफ्टिनेंट गवर्नर को दे दी जाएंगी। देश के लोकतंत्र के लिए यह विधेयक काफी खतरनाक है। भाजपा केजरीवाल सरकार की उपलब्धियों को पचा नहीं पा रही है। इसलिए यह सबकुछ हो रहा है।Parliament Monsoon Session 2023 LIVE: दिल्ली सेवा विधेयक का विरोध करेंगे-शिवसेना (यूबीटी)
शिवसेना (यूबीटी) गुट की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा में पेश होने वाले दिल्ली सेवा से जुड़े विधेयक का विरोध करेगी। चतुर्वेदी ने कहा कि हम इसका विरोध करेंगे कि क्योंकि कल इसी तरह का विधेयक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा में आ सकता है। यह असंवैधानिक, अनैतिक, अलोकतांत्रिक है। सभी को इसका विरोध करना चाहिए।मणिपुर सरकार को तुरंत बर्खास्त करें-प्रमोद तिवारी
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि मणिपुर मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की है। मणिपुर सरकार को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। साथ ही हिंसा मामले की एक व्यापक जांच होनी चाहिए।मणिपुर के मुद्दे पर संसद में नहीं थमा हंगामा
लोकसभा में सोमवार को भी मणिपुर के मुद्दे पर पिछले कुछ दिनों की तरह गतिरोध बरकरार रहा और विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न करीब 2:50 बजे दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी। एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे सदन की बैठक शुरू हुई तो कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्य मणिपुर के मुद्दे पर नारेबाजी करते हुए आसन के समीप आ गये। पीठासीन सभापति किरीट सोलंकी ने शोर शराबे के बीच ही सभा पटल पर आवश्यक दस्तावेज रखवाये।Parliament Monsoon Session 2023 LIVE: राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित
राज्यसभा में सोमवार को मणिपुर के मुद्दे पर सूचीबद्ध अल्पकालिक चर्चा शुरू नहीं हो सकी क्योंकि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सदन में बयान की मांग को लेकर विपक्ष का हंगामा और नारेबाजी जारी रही जिसके कारण बैठक चार बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। सभापति जगदीप धनखड़ ने जब सदन की बैठक तीसरी बार अपराह्न साढ़े तीन बजे के लिए स्थगित की थी, उससे पहले उन्होंने विभिन्न दलों के नेताओं के साथ बैठक कर मौजूदा गतिरोध को दूर करने का रास्ता निकालने की घोषणा की थी। हालांकि अपराह्न साढ़े तीन बजे जब बैठक शुरू हुई तब भी सदन में विपक्ष की नारेबाजी जारी रही जिससे संकेत मिलता है कि इस बैठक में गतिरोध दूर करने को लेकर सहमति नहीं बन पाई।मणिपुर के मुद्दे पर लोकसभा में गतिरोध बरकरार
लोकसभा में सोमवार को भी मणिपुर के मुद्दे पर पिछले कुछ दिनों की तरह गतिरोध बरकरार रहा और विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न करीब 2:50 बजे दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी। एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे सदन की बैठक शुरू हुई तो कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्य मणिपुर के मुद्दे पर नारेबाजी करते हुए आसन के समीप आ गये। पीठासीन सभापति किरीट सोलंकी ने शोर शराबे के बीच ही सभा पटल पर आवश्यक दस्तावेज रखवाये। हंगामे के बीच ही निचले सदन ने ‘चलचित्र (संशोधन) विधेयक, 2023’ को ध्वनिमत से मंजूरी दी। राज्यसभा में यह विधेयक पहले ही पारित हो चुका है। इस तरह विधेयक को अब संसद की मंजूरी मिल गयी है।खरगे का सरकार पर उदासीनता का आरोप
मणिपुर का दौरा करने वाले विपक्ष के सांसदों ने सोमवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के प्रमुख नेताओं को हिंसा प्रभावित राज्य की स्थिति से अवगत कराया। सांसदों के इस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि सरकार मणिपुर की स्थिति को लेकर उदासीन है। इन सांसदों ने संसद भवन के एक कक्ष में ‘इंडिया’ के घटक दलों के नेताओं से मुलाकात की। इस मौके पर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता टीआर बालू, समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता रामगोपाल यादव और अन्य दलों के नेता मौजूद थे।गोयल बोले-राज्यसभा में आज ही 2बजे मणिपुर पर चर्चा कराएं सभापति
पीयूष गोयल ने कहा कि इस सदन में हम मणिपुर पर चर्चा चाहते हैं। हम आज के आज ही चर्चा चाहते हैं। नियम 176 के तहत आज ही चर्चा शुरू की जाए। और आज ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। मुझे लगता है कि विपक्ष की रणनीति रोज आपको तकलीफ देना है। पूरा सदन इस बात से सहमत है कि अभी कार्यवाही शुरू की जाए और आज ही दोपहर दो बजे मणिपुर पर चर्चा शुरू की जाए।राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
मणिपुर में हिंसा मुद्दे पर सोमवार को भी राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध बना रहा, जिसके चलते उच्च सदन की कार्यवाही आरंभ होने के कुछ ही देर बाद दोपहर 12 बजे के लिए स्थगित कर दी गई। सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही आरंभ हुई गोवा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित सदस्य सदानंद शेत तलावड़े ने उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली। इसके बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। उन्होंने बताया कि उन्हें नियम 267 के तहत 65 नोटिस मिले हैं।अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा नहीं कराना संसद का अपमान: कांग्रेस
कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि सरकार लोकसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा नहीं करा रही है जो संसद का अपमान है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने यह भी कहा कि सरकार को सबसे पहले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सत्तापक्ष के सांसदों को भी हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा करना चाहिए और वहां की जमीनी स्थिति को समझना चाहिए।Parliament Monsoon Session 2023 LIVE:गोयल बोले-आज 2 बजे हम मणिपुर हिंसा पर चर्चा को तैयार
राज्यसभा के नेता पीयूष गोयल ने सोमवार को उच्च सदन में कहा कि वह चाहते हैं कि आज सदन में मणिपुर हिंसा मामले पर चर्चा हो। उन्होंने कहा कि आज दो बजे से इस पर चर्चा हो सकती है। लेकिन विपक्ष अपने अधिकार का बेजा इस्तेमाल कर रहा है। सरकार मणिपुर हिंसा पर चर्चा कराना चाहती है लेकिन इन्होंने संसद के नौ दिन बर्बाद कर दिए।आज की कार्य सूची में दिल्ली अध्यादेश विधेयक शामिल नहीं
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि दिल्ली अध्यादेश विधेयक संसद में कब पेश होगा, इसके बारे में वह बताएंगे। संसद के कार्यों की आज की सूची में यह विधेयक सूचीबद्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि अविश्वास विश्वास पर चर्चा 10 कार्यदिवसों के भीतर हो सकती है।Parliament Monsoon Session 2023 LIVE: मणिपुर को 'मलहम' की जरूरत-मनोज झा
राजद सांसद मनोज झा का कहना है कि मणिपुर को राजनीतिक एजेंडे की नहीं बल्कि मलहम की जरूरत है। यहां छात्रों का करियर खतरे में है। इंटरनेट सेवा बंद है। तरह-तरह की अफवाहें चल रही हैं। इसे लेकर हम अपनी बैठक करने जा रहे हैं। इसके बाद आगे की रणनीति हम तय करेंगे।मणिपुर मुद्दा सुरक्षा समस्या पैदा कर सकता है: विपक्षी गठबंधन
विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ ने रविवार को कहा कि अगर मणिपुर में जातीय संघर्ष का जल्द समाधान नहीं किया गया तो यह पूरे देश के लिए सुरक्षा समस्याएं पैदा कर सकता है। शनिवार से दो दिनों के लिए मणिपुर का दौरा करने वाले गैर- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘चुप्पी’के लिए उनकी आलोचना करते हुए कहा कि इससे पूर्वोत्तर राज्य में जातीय संघर्ष के प्रति उनकी ‘उदासीनता’ पता चलती है। प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘मणिपुर में करीब तीन महीने से चल रहे जातीय संघर्ष को अगर जल्द हल नहीं किया जाता है, तो इससे देश के लिए सुरक्षा समस्याएं पैदा हो सकती हैं।’राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहा है विपक्ष: चुघ
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तरुण चुघ ने कथित तौर पर लोगों को गुमराह करके मणिपुर हिंसा मुद्दे से राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश करने के लिए विपक्षी दलों की रविवार को आलोचना की। चुघ ने यहां पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के बैनर तले एकसाथ आए विपक्षी दल झूठ फैला रहे हैं और अपने हितों के लिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं।Parliament Monsoon Session 2023 LIVE: असम विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला असम विधानसभा के नये भवन का रविवार को उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह में बिरला के अलावा असम विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वजीत दायमरी, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और रामेश्वर तेली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति हिस्सा लेंगे। अधिकारियों ने बताया कि नया विधानसभा परिसर दस एकड़ जमीन में फैला हुआ है, जिसमें मुख्य इमारत और प्रशासनिक कामकाज के लिए अन्य इमारतें शामिल हैं।Parliament Monsoon Session 2023 LIVE: शिवसेना विधायक की आलोचना
शिवसेना के एक विधायक को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के खिलाफ महिला विरोधी टिप्पणी करने के लिए कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी के विधायक संजय शिरसाट ने दावा किया था कि चतुर्वेदी को उनकी सुंदरता के कारण आदित्य ठाकरे ने राज्यसभा भेजा था। शिरसाट ने कहा था कि उद्धव गुट के पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे ने उन्हें यह बात बताई थी।Parliament Monsoon Session 2023 LIVE:'संसदीय समिति की रिपोर्ट को अनुमति न दें'
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सांसद जॉन ब्रिटास ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति से आग्रह किया है कि वे डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक पर टिप्पणी करने वाली संसदीय समिति की रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखने की अनुमति ना दें। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस विधेयक को समिति में कभी भेजा ही नहीं गया।4 साल में 111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी, BJP में आए 29; किस पार्टी में आए सबसे ज्यादा , ADR की रिपोर्ट में खुलासा
'बैकडोर NRC है SIR', ओवैसी को आशंका-मतदाता सूची का इस्तेमाल इसे लागू करने में कर सकती है सरकार
IIIT आईटी भागलपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए विनोद तावड़े, बोले-सफलता को संस्कार से जोड़ें छात्र
आज से दो दिन के बंगाल दौरे पर BJP अध्यक्ष, समीक्षा बैठक के अलावा इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
LPU में छात्रा के साथ दुष्कर्म का दावा, स्टूडेंट्स ने किया हंगामा; यूनिवर्सिटी ने दावों को बताया झूठा और मनगढ़ंत
© 2026 Times Horizon Private Limited
