Budget 2026: कब से शुरू होगा संसद का बजट सत्र? किरेन रिजिजू ने तारीखों का किया ऐलान

Parliament Budget Session: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को संसद के बजट सत्र 2026 की तारीखों का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि बजट सत्र दो चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण की शुरुआत 28 जनवरी से होगी, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च 2026 से शुरू होगा। इस साल भी आम बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा।

Parliament Budget Session: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को संसद के बजट सत्र 2026 की तारीखों का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि बजट सत्र दो चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण की शुरुआत 28 जनवरी से होगी, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च 2026 से शुरू होगा।

nirmala sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो साभार: AP)

कब से कब तक चलेगी संसद

किरेन रिजिजू ने बताया कि पहला चरण 28 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी को समाप्त होगा, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च 2026 से शुरू होगा, जो 2 अप्रैल 2026 तक चलने वाला है। रिजिजू ने कहा कि केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद सत्र बुलाने की मंजूरी दे दी है।

End of Feed