संसद सत्र के दूसरे दिन ही विपक्ष में टूट…आधे घंटे के अंतराल में चार विपक्षी पार्टियों ने अलग-अलग किया प्रदर्शन

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2023, 03:01 PM IST

बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत में 16 विपक्षी पार्टियों ने एक साथ बैठक कर सरकार के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया था, लेकिन दूसरे ही दिन तस्वीर बदली हुई नजर आई।

Parliament budget session: संसद सत्र के दूसरे दिन भी सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव दिखा, जिससे संसद का गतिरोध ख़त्म होता नहीं दिख रहा। राज्यसभा तो कुछ घंटे चली भी लेकिन लोकसभा की करवाई दो बजे तक स्थगित कर दी गई और दो बजे के बाद भी राहुल गांधी के बयान पर हंगामा के बाद कल तक के लिए स्थगित किया गया। विपक्ष गौतम अडानी मामले पर JPC की मांग करती दिखी। सांसदों ने संसद के अंदर और बाहर इस मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया।

Budget-Session

बजट सत्र से पहले विपक्ष की बैठक

विपक्षी पार्टियों में टूट?

कल से आज के बीच विपक्षी एकता की तस्वीर बदली हुई नज़र आ रही है… संसद की कार्यवाही से पहले राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में 16 विपक्षी पार्टिया शामिल हुईं, अडानी मुद्दे पर एकजुटता से सरकार को घेरने की रणनीति भी बनी लेकिन संसद शुरू होते ही सारी योजनाएं धराशाई दिखी क्योंकि मुद्दा एक था लेकिन पार्टिया प्रदर्शन अलग-अलग कर रही थी। आधे घंटे के अंतराल में तीन प्रदर्शन हुए

End of Feed