संसद अपडेट: लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ नोटिस पर नहीं शुरू हो सकी चर्चा, बैठक कल तक स्थगित

Parliament Today Update: विदेश मंत्री जयशंकर ने राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि ईरान ने IRIS लवन को कोच्चि में डॉक करने की इजाजत देने के लिए भारत को धन्यवाद दिया।

Parliament Budget Session 2026 Update: संसद के बजट सेशन का दूसरा सेशन सोमवार को शुरू हुआ और जयशंकर के मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष पर जानकारी देने और फिर सवाल ना लेने पर उपजे विवाद के बाद कार्यवाही एक दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। लोकसभा में दोपहर 12.15 बजे स्पीकर ओम बिरला को हटाने की मांग करने वाले विपक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा होनी थी। जो कि आज नहीं हो सकेगी। इस प्रस्ताव को कई विपक्षी पार्टियों का समर्थन मिला है, जिसमें बिरला पर 'पक्षपातपूर्ण' तरीके से काम करने का आरोप है। इस प्रस्ताव से सत्ताधारी BJP के साथ तीखी बहस होने की उम्मीद थी, जिसने सदन में सांसदों की मौजूदगी पक्का करने के लिए व्हिप जारी किया था। स्पीकर विवाद के अलावा, पश्चिम एशिया में तनाव का मुद्दा कार्यवाही पर हावी रहा। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले और फिर ईरान के जवाबी हमलों के बीच भारत की स्थिति पर बयान दिया और राज्यसभी को सभी कार्यों से अवगत कराया। विपक्षी पार्टियों द्वारा पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट में बदलाव जैसे मुद्दे उठाने की भी उम्मीद था। जो कि आज नहीं हो पाई।

संसद अपडेट: लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ नोटिस पर नहीं शुरू हो सकी चर्चा, बैठक कल तक स्थगित

संसद अपडेट: लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ नोटिस पर नहीं शुरू हो सकी चर्चा, बैठक कल तक स्थगित

End of Feed