पंजाब कांग्रेस को मिला नया कप्तान! परगट सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान

Punjab Congress New President: कांग्रेस ने पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान और विधायक परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।उन्होंने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह ली है।

Punjab Congress New President: कांग्रेस ने शुक्रवार को परगट सिंह (Pargat Singh) को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया। इससे पहले दिन में अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था। यह नियुक्ति पार्टी नेतृत्व द्वारा अगले साल की शुरुआत में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले AICC प्रभारी भूपेश बघेल की जगह सचिन पायलट को नियुक्त करने के कुछ दिनों बाद हुई है।

Pargat Singh Punjab Congress President

परगट सिंह को मिली पंजाब कांग्रेस की कमान

यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। उन्होंने अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का स्थान लिया है, जिन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया था। परगट सिंह राजनीति में आने से पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान रह चुके हैं और 1992 तथा 1996 के ओलंपिक में टीम का नेतृत्व किया था।

End of Feed