शादी में 3 गहनों से ज्यादा पहने तो लगेगा 50 हजार जुर्माना, इस राज्य के दो गांवों ने सुनाया अजीबोगरीब फैसला

उत्तराखंड के जौनसार अनुसूचित जनजाति क्षेत्र के दो गांवों की पंचायत ने निर्णय लिया है कि महिलाएं अब केवल तीन आभूषण पहनकर ही विवाह समारोहों में शामिल होगी ताकि समाज में दिखावे की प्रवृत्ति के साथ ही घरेलू कलह पर भी अंकुश लगाया जा सके। निर्णय के अनुसार, अब महिलाएं शादी में केवल नाक में लौंग, कानों में बुंदे तथा गले में मंगलसूत्र पहनकर ही शामिल होंगी और यह फैसला न मानने वालों पर पचास हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा ।

उत्तराखंड में देहरादून जिले में यमुना और टोंस नदी के बीच स्थित जौनसार अनुसूचित जनजाति क्षेत्र के दो गांवों की पंचायत ने निर्णय लिया है कि महिलाएं अब केवल तीन आभूषण पहनकर ही विवाह समारोहों में शामिल होगी ताकि समाज में दिखावे की प्रवृत्ति के साथ ही घरेलू कलह पर भी अंकुश लगाया जा सके ।

shaadi women news

जौनसार अनुसूचित जनजाति क्षेत्र के दो गांवों की पंचायत ने शादी को लेकर अजीबोगरीब फैसला लिया है।(फोटो सोर्स: (LinkedIn @Shwetabh Verma)

कंधाड़ और इंदरानी गांवों की संयुक्त पंचायत ने ज्यादा आभूषण पहनकर शादी समारोहों में शामिल होने की होड़ से सामाजिक असमानता को बढ़ावा मिलने के द्रष्टिगत यह निर्णय लिया है ।

End of Feed