देश

Gutkha Ban: यूपी विधानसभा में पान मसाला और गुटखा पर बैन, अगर मिला तो 1000 रुपया जुर्माना

Pan Masala, Gutkha Ban in UP Assembly: यूपी विधानसभा में पान-मसाला खाने पर रोक लगा दी गई है। नए नियम के तहत विधानसभा में पान मसाला खाते हुए पकड़े जाने पर एक हजार जुर्माना लगेगा।

Image

यूपी विधानसभा में पान मसाला और गुटखा पर बैन

Pan Masala, Gutkha Ban in UP Assembly: यूपी विधानसभा में पान-मसाला खाने पर रोक लगा दी गई है नए नियम के तहत विधानसभा में पान मसाला खाते हुए पकड़े जाने पर एक हजार जुर्माना लगेगा। विधानसभा परिसर में गुटखा और पान मसाला खाने के बाद इधर-उधर थूकने के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

इस बात की जानकारी बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दी, कहा कि विधानसभा एक गरिमामयी स्थान है और वहां साफ-सफाई बनाए रखना जरूरी है और यह प्रतिबंध स्वच्छता को बढ़ावा देने के साथ अनुशासन को भी बढ़ाएगा।

एक सदस्य द्वारा पान मसाला थूकने पर आपत्ति

गौर हो कि सतीश महाना ने मंगलवार को सदन के प्रवेश द्वार पर एक सदस्य द्वारा पान मसाला थूकने पर आपत्ति जताई और सदस्यों से इस तरह की हरकतों को रोकने और सदन की गरिमा बनाए रखने को कहा। पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष महाना ने कहा कि उन्हें पता चला कि एक सदस्य ने पान मसाला खाकर उसे थूका है।

'मुझे पता है कि वह सदस्य कौन हैं और उनका वीडियो भी उपलब्ध है'

उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि वह सदस्य कौन हैं और उनका वीडियो भी उपलब्ध है, लेकिन मैं सार्वजनिक रूप से उनका नाम नहीं लेना चाहता, क्योंकि मेरा किसी का अपमान करने का इरादा नहीं है। जिस सदस्य ने यह हरकत की है वह मुझसे आकर मिलें, अन्यथा मुझे उन्हें बुलाना पड़ेगा।'
Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article