देश

यूपी विधानसभा में विधायक ने पान मसाला खाकर थूका, स्पीकर बोले-आकर मिलिए नहीं तो नाम ले लूंगा, Video

महाना ने मंगलवार को सदन के प्रवेश द्वार पर एक सदस्य द्वारा पान मसाला थूकने पर आपत्ति जताई और सदस्यों से इस तरह की हरकतों को रोकने और सदन की गरिमा बनाए रखने को कहा। पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष महाना ने कहा कि उन्हें पता चला कि एक सदस्य ने पान मसाला खाकर उसे थूका है।

Image

यूपी विधानसभा में विधायक द्वारा गुटका खाकर थूकने की घटना।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को अजीबो-गरीब घटना देखने को मिली। यहां एक प्रवेश द्वार पर पान मसाला खाए विधायक ने थूक दिया। यह जानकारी जब स्पीकर सतीश महाना तक पहुंची तो वह काफी नाराज हुए। सदन की कार्यवाही शुरू होने पर स्पीकर ने बाकी सदस्यों को इसके बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह काम जिस सदस्य ने किया है उसके बारे में उन्हें पता है। वह आकर उनसे मिले नहीं तो वे सबके सामने उसका नाम ले लेंगे। स्पीकर ने कहा कि वह सदस्य का नाम लेकर उसका अपमान नहीं करना चाहते।

मुझे पता है कि पान-मसाला खाकर किसने थूका है-स्पीकर

महाना ने मंगलवार को सदन के प्रवेश द्वार पर एक सदस्य द्वारा पान मसाला थूकने पर आपत्ति जताई और सदस्यों से इस तरह की हरकतों को रोकने और सदन की गरिमा बनाए रखने को कहा। पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष महाना ने कहा कि उन्हें पता चला कि एक सदस्य ने पान मसाला खाकर उसे थूका है।

गरिमा बनाकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी

उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि वह सदस्य कौन हैं और उनका वीडियो भी उपलब्ध है, लेकिन मैं सार्वजनिक रूप से उनका नाम नहीं लेना चाहता, क्योंकि मेरा किसी का अपमान करने का इरादा नहीं है। जिस सदस्य ने यह हरकत की है वह मुझसे आकर मिलें, अन्यथा मुझे उन्हें बुलाना पड़ेगा।''

महाना ने कहा, ''आप सभी लोग अगर किसी सदस्य को ऐसा करते देखें तो उसे टोकें।'

उन्होंने कहा कि सदन प्रदेश की 25 करोड़ जनता के सम्मान और आस्था का प्रतीक है और इसकी पवित्रता और गरिमा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इससे पूर्व, सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रवेश द्वार पर थूकने की सूचना मिलने पर महाना स्वयं वहां पहुंचे और सफाई करवाई। वह यह भी कहते सुने गए कि सदस्य को बुलाकर उनसे कालीन बदलने के लिए पैसे लिए जाने चाहिए।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article