बॉलीवुड

पान मसाला प्रमोट करने वाले एक्टर्स पर भड़के जॉन अब्राहम, कहा- 'सेहत की बात करके...'

John Abraham Interview: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में नजर आए हैं, इस दौरान उन्होंने उन एक्टर्स को फटकार लगाई है जो कि पान मसाला को प्रमोट करते हैं।

Image

vedaa

John Abraham on Pan Masala: बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी फिल्म वेदा की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। जॉन अब्राहम की इस मूवी के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। जॉन भी अपनी फिल्म का जोरों शोरो से प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच जॉन एक पॉडकास्ट में नजर आए जिसमें उन्होंने अपनी मूवी से लेकर कई मुद्दों पर खुलकर बात की है। इस दौरान उनका गुस्सा पान मसाला प्रमोट करने वाले एक्टर्स पर फूटा है।

जॉन अब्राहम ने कही ये बात

हाल ही में जॉन अब्राहम रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में नजर आए। इस दौरान जॉन ने कई खुलासे किए हैं। उन्होंने खास तौर पर पान मसाला प्रमोट करने वाले एक्टर्स पर बात की है। इस दौरान उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि सभी लोग दंग रह गए हैं। जॉन ने कहा, 'मैंने ऐसे किसी भी ब्रैंड्स से खुद को नहीं जोड़ा हुआ है, जो पान मसाला और फिर माउथ फ्रेशनर्स को सपोर्ट करते हों। लोग फिटनेस के बारे में बात करते हैं, पर वही लोग पान मसाला बेचते हैं। उन्हें एंडॉर्स करते हैं।

जॉन अब्राहम ने लगाई फटकार

जॉन ने आगे कहा, ये बात मुझे समझ नहीं आती कि एक्टर्स बोलते हैं कि वो 'इलायची' बेच रहे हैं तंबाकू नहीं। आप मौत बेच रहे हो। और आप ये कहकर जी कैसे सकते हो? बताते चलें कि जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब है। इस दिन स्त्री 2 समेत कई मूवीज रिलीज होने वाली है। इन फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करने वाली हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article