पाकिस्तान की महिला ने लुधियाना में दिया बच्ची को जन्म, जा रही थी आगरा से लाहौर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2024, 03:17 PM IST

मारिश पाकिस्तान में बच्चे को जन्म देना चाहती थी ताकि उसकी नागरिकता न बदल जाए। लेकिन हालात को देखते हुए अस्पताल में डिलीवरी कराई गई।

Pakistani women: पाकिस्तान की रहने वाली एक महिला ने लुधियाना में एक बच्ची को जन्म दिया है। समझौता एक्सप्रेस से आगरा से लाहौर जा रही मारिश बच्चे को जन्म देने के लिए लाहौर जाना चाहती थी ताकि नागरिकता न बदले। अत्यधिक दर्द के कारण लुधियाना रेलवे और सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाई गई मारिश ने एक बच्ची को दिया जन्म। एसएमओ मनदीप सिद्धू ने यह जानकारी देते हुए कहा कि बच्ची और मां सुरक्षित है।

Pak child birth in Ludhiana

प्रतीकात्मक तस्वीर

आगरा से लाहौर जा रही थी महिला

मारिश समझौता एक्सप्रेस ट्रेन में आगरा से लाहौर जा रही थी। जब वह लुधियाना पहुंची तो उसे तेज दर्द होने लगा। उसे इलाज के लुधियाना रेलवे स्टेशन से सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। मारिश पाकिस्तान में बच्चे को जन्म देना चाहती थी ताकि उसकी नागरिकता न बदल जाए। लेकिन हालात को देखते हुए अस्पताल में डिलीवरी कराई गई।

End of Feed