UP: गजब... मुरादाबाद में पाकिस्तानी महिला बन गई वोटर, डालती रही वोट! प्रशासन को नहीं लगी भनक

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 14, 2022, 07:50 AM IST

मुरादाबाद में इस पाकिस्तानी महिला का नाम वोटर लिस्ट में साल 2017 से जुड़ा हुआ है। तब यूपी में पंचायत चुनाव था, जिस समय सबा परवीन का नाम मतदाता सूची में जुड़ा था। तब से लेकर कई चुनाव हुए लेकिन महिला के बारे में प्रशासन को भनक तक नहीं लगी।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यूपी के मुरादाबाद (Moradabad)में पिछले पांच साल से एक पाकिस्तानी महिला वोटर बनकर बैठी है और प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं गई। अब मामला सामने आने के बाद से आनन-फानन में महिला का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है और जांच की बात कही जा रही है।

pakistani woman voter

भारत में पाकिस्तानी महिला बन गई वोटर

जिला कलक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सबा परवीन नाम की महिला वर्ष 2005 में नदीम अहमद से शादी कर पाकबड़ा नगर पंचायत में रह रही थी। तब से वह इसी क्षेत्र में रह रही है। वह लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत में है। 2017 में जब नगर पंचायत का चुनाव हुआ तो उसका नाम मतदाता सूची में शामिल किया गया। हालांकि नियमों के मुताबिक उसका नाम इसमें शामिल नहीं किया जा सकता था। नियमों के मुताबिक, चूंकि सबा लंबे समय के वीजा पर भारत में रह रही हैं, इसलिए उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो सकता है। वो भारत की नागरिक नहीं हैं।

End of Feed