पाकिस्तानी जासूस पठानकोट में पकड़ा गया, पंजाब-जम्मू नेशनल हाइवे पर लगाए कैमरे, सरहद पार भेजता था लाइव फुटेज, क्या था मकसद?

Pakistani Spy in Pathankot: पठानकोट पुलिस ने देश की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले एक बहुत बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुजानपुर इलाके से एक संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया है।

Pakistani Spy: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। वह सीसीटीवी कैमरों से वीडियो रिकॉर्ड कर पाकिस्तान भेज रहा था। पठानकोट पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सुजानपुर में एक शख्स को काबू में लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के बाद पूरे मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पकड़ा गया शख्स सुजानपुर पुल नंबर 4 और पुल नंबर 5 के बीच नेशनल हाइवे नम्बर 44 पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर लाइव फुटेज पाकिस्तान भेजता था। वह पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के संपर्क में था। वह सरहद पार पंजाब जम्मू नेशनल हाइवे के पल पल की खबर देता था। अब जहां पुलिस द्वारा उसे काबू कर पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि नशे की पूर्ति के लिए वह देश से ही द्रोह करने पर उतर आया।

पाकिस्तानी जासूस पठानकोट में पकड़ा गया, पंजाब-जम्मू नेशनल हाइवे पर लगाए कैमरे, सरहद पार भेजता था लाइव फुटेज, क्या था मकसद?

पाकिस्तानी जासूस पठानकोट में पकड़ा गया, पंजाब-जम्मू नेशनल हाइवे पर लगाए कैमरे, सरहद पार भेजता था लाइव फुटेज, क्या था मकसद?

पढ़ें- खबर विस्तार से

पठानकोट पुलिस ने देश की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले एक बहुत बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुजानपुर इलाके से एक संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया है, जो सरहद पार बैठे अपने आकाओं को भारत की खुफिया जानकारियां और लाइव फुटेज भेज रहा था। पठानकोट के सुजानपुर में पुलिस को एक ऐसी गुप्त सूचना मिली, जिसने सुरक्षा एजेंसियों के भी कान खड़े कर दिए। सूचना के आधार पर पठानकोट पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और सुजानपुर से एक शख्स को धर दबोचा। शुरुआती पूछताछ में जो सच सामने आया, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

End of Feed