भारतीय सीमा में फिर घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने दागे इलू बम, फिर लौटा वापस

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 20, 2023, 04:34 PM IST

पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत की। उसने भारतीय सीमा में पाक ड्रोन भेजा। लेकिन सीमा सुरक्षा बल के जवानों मुस्तैदी दिखाते हुए पंजाब के गुरदासपुर जिले के भरियाल गांव के पास इस ड्रोन को देखा फिर फायरिंग की और इलू बम दागे। फिर पाक ड्रोन वापस चला गया।

चंडीगढ़: पाकिस्तानी ड्रॉन एक बार भारतीय सीमा में घुसा। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पंजाब के गुरदासपुर जिले के भरियाल गांव के पास इस पाकिस्तानी ड्रोन को इंटरसेप्ट किया। बीएसएफ की भारियाल गांव चौकी पर देखा गया ड्रोन 5 मिनट तक भारतीय क्षेत्र के अंदर उड़ता देखा गया, इसके बाद उसे इल्यूमिनेशन बमों से इंटरसेप्ट किया गया। बीएसएफ ने कहा कि ड्रोन 5 मिनट तक भारतीय सीमा के अंदर उड़ता रहा, इस दौरान बीएसएफ द्वारा 3 राउंड फायरिंग की गई और एक इलू बम भी दागा गया, जिसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान चला गया।

pakistani drone, pak drone in indian border, bsf, illu bomb

पंजाब में भारतीय सीमा में एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन घुसा

अमृतसर में भी घुसा था पाकिस्तानी ड्रोन

इसी तरह की एक घटना में, बीएसएफ कर्मियों ने राज्य के अमृतसर जिले में धनो कलां के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था और नशीले पदार्थों के पैकेट बरामद किए थे। एक आधिकारिक बयान में 16 अप्रैल को कहा गया। यह घटना 15 अप्रैल को रात करीब 8 बजकर 22 मिनट पर हुई जब बीएसएफ के जवानों ने संदिग्ध ड्रोन के पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की आवाज सुनी।

End of Feed