देश

पाकिस्तान ने 1.40 बजे High Speed Missile से एयरफोर्स स्टेशन पर हमला करने की कोशिश की : भारतीय सेना

पाकिस्तान की तरफ से रात 1.40 बजे हाईस्पीड मिसाइल का इस्तेमाल किया, जिसे पंजाब में एयरबेस को निशाना बनाने के लिए छोड़ा गया था। विदेश मंत्रालय और सेना की प्रेस ब्रीफिंग में इसकी जानकारी दी गई। इसके अलावा प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया कि पाकिस्तान की तरफ से 26 से ज्यादा स्थानों पर हवाई घुसपैठ की कोशिशें की गई।

Image

पाकिस्तान ने 26 से ज्यादा स्थानों से घुसपैठ की कोशिश की

Photo : Times Now Digital

पाकिस्तान की गैर-जिम्मेदाराना हरकतों के चलते दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत की आतंकवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई से बिलबिलाए पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। पाकिस्तान की तरफ से 9-10 मई की रात की गई गैरजिम्मेदाराना हरकतों के बाद आज यानी 10 मई की सुबह विदेश मंत्रालय और भारतीय सेना ने एक प्रेस ब्रीफिंग की। इस ब्रीफिंग में पाकिस्तान की हर ना'पाक' हरकत के बारे में जानकारी दी गई।

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि पाकिस्तान ने रातभर पूरी पश्चिमी सीमा पर लगातार आकाम्रक गतिविधियां जारी रखी। इसके लिए पाकिस्तान ने यूकैप ड्रोन, लॉन्ग रैंज के हथियार, भारी हथियार और लड़ाकू विमानों का उपयोग करके भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाया। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान ने सुबह 1.40 बजे हाईस्पीड मिसाइल इस्तेमाल करके पंजाब के एयरबेस स्टेशन को दागने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से नियंत्रण रेखा पर भी ड्रोन घुसपैठ और भारी कैलीबर हथियारों से गोलाबारी की गई। अंतरराष्ट्रीय सीमा और LoC पर श्रीनगर से नलिया तक 26 से ज्यादा स्थानों पर हवाई घुसपैठ की कोशिशें की पाकिस्तान की तरफ से हुईं।

सेना ने बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों ने अधिकांश खतरों को सफलतापूर्वक निष्किय कर दिया। फिर भी उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर, भुज और बठिंडा वायुसेना स्टेशनों पर उपकरणों और सैन्य कर्मियों को नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने जानकारी दी कि पाकिस्तान ने श्रीनगर, अवंतीपुर और उधमपुर के वायुसेना अड्डों पर चिकित्सा केंद्र और स्कूल परिसर को भी निशाना बनाया। जिससे उसके द्वारा सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला करने की गैर जिम्मेदाराना प्रवृत्ति फिर उजागर हुई।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article