देश

हथियार हुए फेल, अब झूठ के सहारे पाकिस्तान; प्रेस ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने खोली Pak की पोल

पाकिस्तान की तरफ से उड़ाए जा रहे ड्रोन और मिसाइलें अपने निशाने पर नहीं पहुंच रही हैं। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से झूठे दावे किए जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय और सेना की प्रेस ब्रिफिंग में कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश किया।

Image

भारत को नुकसान पहुंचाने के झूठे दावे कर रहा पाकिस्तान

Photo : Times Now Digital

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बरकरार है। आतंकवादियों के खिलाफ भारत की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल से अटैक किया। पाकिस्तान के हर हमले को भारतीय सेनाओं ने नाकाम कर दिया। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए उसके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। पाकिस्तान ने भी माना है कि भारत ने उसके तीन एयरबेस पर मिसाइल अटैक किया है। पाकिस्तान की कोई भी मिसाइल या ड्रोन भारत में निशाने पर नहीं लग रही हैं तो अब पाकिस्तान झूठ का सहारा ले रहा है।

सेना और विदेश मंत्रालय ने आज सुबह करीब पौने 11 बजे एक प्रेस ब्रीफिंग की। इस दौरान सेना की तरफ से कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से यह भी दावा किया जा रहा है कि उसने आदमपुर में भारत के एयर डिफेंस सिस्टम S-400 को ध्वस्त कर दिया है। जबकि उसका यह दावा भी झूठा है।

पाकिस्तान एक तरफ बॉर्डर पर भारी गोलीबारी कर रहा है तो दूसरी तरफ झूठ और प्रोपेगैंडा का भी सहारा ले रहा है। पाकिस्तान की तरफ से नगरोटा में ब्रह्मोस बेस के साथ ही सूरतगढ़ और सिरसा में हवाई अड्डों को निशाना बनाने की बात कही गई है, जो बिल्कुल झूठ है।

इसके अलावा पाकिस्तान की तरफ से देहरागिरी के तोपखाना पोजिशन और चंडीगढ़ के अग्रिम गोला बारूद डिपो व कुछ अन्य सैन्य ठिकाने को नुकसान पहुंचाने की बात पाकिस्तान की तरफ से कही गई है, जो सरासर गलत है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें