Jammu: BSF पोस्ट पर फायरिंग का मिला तगड़ा जवाब, पाक रेंजर्स का हुआ भारी नुकसान

9 मई को पाकिस्तान की तरफ से जम्मू सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) की चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की गई। जिसके जवाब में BSF ने प्रभावी तरीके से कार्रवाई की। इस जवाबी फायरिंग में पाकिस्तानी रेंजर्स के ठिकानों पर काफी नुकसान पहुंचा है। इसकी जानकारी BSF ने सोशल मीडिया के जरिए दी।

Jammu News: शुक्रवार, 9 मई की रात करीब 9:00 बजे के बाद जम्मू सीमा पर फायरिंग शुरू कर दी। बिना किसी उकसावे के पाकिस्तान की तरफ से की जा रही इस गोलीबारी का सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने भरपूर जवाब दिया। जिसमें पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुंचा।

Pakistan Rangers faced widespread damage

सांकेतिक तस्वीर

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर BSF जम्मू ने बताया कि "09 मई 2025 को लगभग 2100 बजे से, पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के जम्मू सेक्टर में BSF चौकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। BSF ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स की चौकियों और संपत्तियों को व्यापक नुकसान पहुंचाते हुए उचित तरीके से जवाब दिया है। भारत की संप्रभुता की रक्षा करने का हमारा संकल्प अडिग है।"

End of Feed