देश

IMF के PAK को 1 अरब डॉलर के कर्ज के फैसले की J&K सीएम उमर ने की आलोचना, कही ये बड़ी बात

Omar Abdullah on Pakistan: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से 1 अरब डॉलर का कर्ज मंजूर हो गया है इसे लेकर सीएम उमर अब्दुल्ला ने आलोचना की है।

Image

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला

Omar Abdullah on Pakistan: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा पाकिस्तान को धन जारी रखने के फैसले की निंदा की है। जम्मू-कश्मीर के सीएम ने इस बात की निंदा की कि आईएमएफ से मिलने वाली प्रतिपूर्ति का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में कई जगहों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है, गौर हो कि भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से 1 अरब डॉलर का कर्ज मंजूर हो गया है।

एक्स पर एक पोस्ट में सीएम अब्दुल्ला ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आह्वान किया कि पाकिस्तान को धन देने से तनाव कम नहीं होगा, बल्कि इससे पुंछ, राजौरी, उरी और तंगधार जैसे स्थानों के साथ-साथ कई अन्य जगहों पर तबाही मचाने के लिए पाकिस्तान की हरकतों को बढ़ावा मिलेगा।

इस गोलाबारी में 18 लोग मारे गए हैं और लगभग 60 घायल हुए

पाकिस्तान से लगातार हो रही गोलाबारी के बीच सीमा से लगे जम्मू क्षेत्र के कम से कम पांच जिलों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। इस गोलाबारी में 18 लोग मारे गए हैं और लगभग 60 घायल हुए हैं।अब तक हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों तथा राहत शिविरों में पहुंचाया जा चुका है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी और मंत्री सतीश शर्मा के साथ जम्मू, राजौरी और सांबा जिलों में राहत शिविरों का दौरा किया। उन्होंने वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विस्थापित परिवारों को आश्वस्त किया।

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार गोले दागे

यह गोलाबारी ऐसे समय पर की गई है जब पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादियों के नौ ठिकानों पर हमला किया।पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में 26 लोग मारे गए थे और मरने वालों में ज्यादातर पर्यटक थे। इसके बाद पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार गोले दागे हैं, जिससे पुंछ, मनकोट, मेंढर, नौशेरा, अखनूर, आर.एस.पुरा, अरनिया, सांबा और कठुआ तथा कई अन्य क्षेत्रों में नुकसान हुआ है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article