बुरी तरह पिटने के बाद भी पाकिस्तान का झूठ बरकरार, कहा- सिर्फ एक एयरक्राफ्ट को पहुंचा नुकसान

पाकिस्तान की सेना ने 11 मई की रात अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात को कहा कि उनके एक विमान को मामूली नुकसान पहुंचा है। इस संघर्ष में बुरी तरह झटका लगने के बाद पाकिस्तान के झूठ का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। ये बात पाकिस्तान की तरफ से तब आई जब कल शाम भारतीय सेना की प्रेस ब्रीफिंग में इस बात की जानकारी दी गई पाकिस्तान का एक विमान नष्ट किया गया है।

Pakistan Lies On Aircraft Damage: इतने नुकसान के बाद भी पाकिस्तान ने केवल एक लड़ाकू जहाज को नुकसान पहुंचने की बात मानी है। भारत के साथ हुए संघर्ष में पाकिस्तान ने अपने एक विमान को 'मामूली क्षति' पहुंचने की बात कही, जबकि भारतीय सेना ने ये साफ कहा था कि हमने कई ड्रोन औक जेट्स को नुकसान पहुंचाया है। हालांकि,पाकिस्तान किस विमान की बात कर रहा था, इसको लेकर स्पष्टता नहीं है।

Shareef Chaudhry lied on aircraft damage

पाकिस्तान के झूठ का सिलसिला जारी

पाकिस्तान का झूठ

रविवार की देर रात पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने वायु सेना और नौसेना के अधिकारियों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि इस ब्रीफिंग का मकसद 'ऑपरेशन बनयान-उल मरसूस' के संचालन और समापन के बारे में जानकारी देना था। इसी ब्रीफिंग में चौधरी ने ये कहा कि पाकिस्तान के केवल एक विमान को 'मामूली नुकसान' हुआ है, लेकिन विमान के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

End of Feed