'FATF से पाक का बाहर होना चिंता की वजह, आतंकी हमलों में इजाफे का अंदेशा'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 10:23 AM IST

पाकिस्तान अब एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट से बाहर है और इसे भारतीय खुफिया एजेंसियों के चिंता का विषय बताया है। एजेंसियों के मुताबिक ग्रे लिस्ट में पाकिस्तान के होने का सबसे बड़ा फायदा यह हुआ था कि आतंकी गतविधियों में 75 फीसद तक की कमी आई थी।

फाइनेंसियल एक्शन टॉस्क फोर्स की ग्रे लिस्ट से पाकिस्तान बाहर हो चुका है। एफएटीए के इस फैसले के बाद पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय संगठनों और देशों से कर्ज मिलने का रास्ता साफ हो गया है। लेकिन भारत ने चिंता जताई है। भारत का कहना है कि ग्रे लिस्ट में पाकिस्तान के होने से एक फायदा हुआ कि पिछले चार वर्षों में आतंकी घटनाओं में कमी आई। पाकिस्तान के ग्रे लिस्ट में होने का एक फायदा हुआ कि आतंकी समूहों की फंडिंग पर भी रोक लगी। लेकिन खुफिया एजेंसियों का कहना है कि ग्रे लिस्ट से हटने के बाद पाकिस्तानी जमीन का इस्तेमाल आतंकी समूह धड़ल्ले से कर सकते हैं।

terrorist encounter

ग्रे लिस्ट से पाक बाहर, आतंकी हमलों में हो सकता है इजाफा

पाकिस्तान के ग्रे लिस्ट में होने से भारत को फायदा

End of Feed