राम रहीम (Ram Rahim) को पैरोल दिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट (High court) के वकील एचसी अरोड़ा ने राज्य की खट्टर सरकार को लीगल नोटिस (Legal Notice) भेजा है जिसमें सरकार से तुरंत राम रहीम की पैरोल (Parole) को खारिज करने की मांग की गई है। लीगल नोटिस में यह भी लिखा गया है कि ऐसा लग रहा है जैसे हरियाणा सरकार (Haryana Govt) राम रहीम को लाड़ दुलार कर रही है। दरअसल राम रहीम को पैरोल दिए जाने के बाद से ही खट्टर सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है।
की गई है ये मांग
राम रहीम अपनी यूट्यूब पर वीडियोज भी डाल रहा है जिसके कारण उसकी फॉलोअर्स भी बढ़ रहे हैं। एक रेप और मर्डर के दोषी को ऐसा किए दिए जाना कब और कितना वाजिब है यह सवाल भी उठाए गए हैं। यह भी मांग की गई है कि राम रहीम की यूट्यूब पर डाली गई वीडियो स्कूबी तुरंत डिलीट किया जाए। इससे पहले हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से जब डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के संदर्भ में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं मालूम है कि पैरोल पर छूटा कोई व्यक्ति गाना गा सकता है या नहीं। राम रहीम ने दिवाली पर एक म्यूजिक वीडियो जारी किया था।
मिली है 40 दिन की पैरोल
राम रहीम सिरसा में अपने आश्रम में दो महिला शिष्यों से बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है और उसे पिछले सप्ताह 40 दिनों के लिए पैरोल मिली थी। हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट के लिए तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव और आगामी पंचायत चुनाव से पहले राम रहीम को पैरोल दिए जाने से विवाद पैदा हो गया। डेरा प्रमुख बागपत में डेरा के बरनवा आश्रम से केवल ऑनलाइन सत्संग कर रहा है। राम रहीम को पिछले साल चार अन्य लोगों के साथ डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के आरोप में भी दोषी ठहराया गया था।
