देश

ओवैसी ने पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश को भी दिखाई औकात; बोले- आपका अस्तित्व...

Pahalgam Terror Attack: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों को ही आईना दिखाया। उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान से कहीं ज्यादा ताकतवर है और हमेशा रहेगा... जो कि एक विफल राष्ट्र है। पाकिस्तान न तो अपने विभिन्न जातीय समूहों के बीच शांति सुनिश्चित कर पाया है और न ही उसके ईरान और अफगानिस्तान जैसे अन्य पड़ोसी देशों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध हैं।

Image

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी

Photo : PTI

Pahalgam Terror Attack: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों को ही आईना दिखाया। उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए उसे एक 'विफल राष्ट्र' करार दिया, जो भारत को कभी भी “शांति से नहीं रहने” देगा।

ओवैसी ने क्या कुछ कहा?

हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार से पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर पड़ोसी देश के खिलाफ कड़े कदमों पर विचार करने का आग्रह किया, जिसमें “आतंकवाद को प्रायोजित करने” के लिए “पाकिस्तान को वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (FATF) की संदिग्ध (ग्रे) सूची में डालना” शामिल है।

'एक विफल राष्ट्र है पाकिस्तान'

ओवैसी ने कहा, “भारत पाकिस्तान से कहीं ज्यादा ताकतवर है और हमेशा रहेगा... जो कि एक विफल राष्ट्र है। पाकिस्तान न तो अपने विभिन्न जातीय समूहों के बीच शांति सुनिश्चित कर पाया है और न ही उसके ईरान और अफगानिस्तान जैसे अन्य पड़ोसी देशों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध हैं।”

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान के जहाजों और विमानों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाकर सही किया है, लेकिन पड़ोसी देशों को एफएटीएफ की संदिग्ध सूची में शामिल करने जैसे सख्त कदम उठाने पर भी विचार किया जाना चाहिए। एआईएमआईएम सुप्रीमो ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की उनकी “हालिया भारत विरोधी बयानबाजी” को लेकर आलोचना भी की।

ओवैसी ने कहा, “उन्हें (मुनीर को) याद रखना चाहिए कि भारत में रहने वाले मुसलमानों ने 1947 में जिन्ना को खारिज कर दिया था और यहीं रहने का विकल्प चुना था। उनके (भारतीय मुसलमानों के) वंशज किसी भी सूरत में इस भूमि को नहीं छोड़ेंगे।”

ओवैसी ने यूनुस के सहयोगी को दिखाया आईना

उन्होंने बांग्लादेश के एक पूर्व सैन्य अधिकारी की इस टिप्पणी पर भी आपत्ति जताई कि अगर भारत पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान पर हमला करता है, तो ढाका को उसके पूर्वोत्तर राज्यों पर कब्जा करने के लिए चीन के साथ सहयोग करना चाहिए। ओवैसी ने कहा, “आपको याद रखना चाहिए कि एक स्वतंत्र देश के रूप में आपका अस्तित्व भारत की देन है।”

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article