दुनिया

क्या श्रीलंकाई विमान में सवार था पहलगाम हमले का आतंकी? कोलंबो में फ्लाइट की हुई चेंकिंग

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अंधाधुंध गोलीबार करने वाले आतंकियों की तलाश जारी है। इसी कड़ी में श्रीलंकाई पुलिस ने शनिवार को चेन्नई से कोलंबो आ रहे एक विमान की तलाशी ली, क्योंकि उसे सूचना मिली थी कि पहलगाम आतंकवादी हमले से जुड़ा एक संदिग्ध विमान में सवार हो सकता है।

Image

कोलंबो में विमान की हुई गहन जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अंधाधुंध गोलीबार करने वाले आतंकियों की तलाश जारी है। इसी कड़ी में श्रीलंकाई पुलिस ने शनिवार को चेन्नई से कोलंबो आ रहे एक विमान की तलाशी ली, क्योंकि उसे सूचना मिली थी कि पहलगाम आतंकवादी हमले से जुड़ा एक संदिग्ध विमान में सवार हो सकता है।

क्या है पूरा मामला?

राष्ट्रीय विमानन कंपनी श्रीलंकन एयरलाइंस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि उसका विमान चेन्नई से कोलंबो के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न 11:59 बजे पहुंचा और आगमन पर उसकी व्यापक सुरक्षा जांच की गई।

बयान में कहा गया कि भारत में वांछित एक संदिग्ध के बारे में चेन्नई क्षेत्र नियंत्रण केंद्र द्वारा अलर्ट किये जाने के बाद स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर तलाशी ली गई, क्योंकि माना जा रहा था कि वह जहाज पर सवार है। बयान में कहा गया कि विमान की गहन जांच की गई और बाद में उसे आगे के परिचालन के लिए मंजूरी दे दी गई।

आतंकियों ने निहत्थे लोगों पर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। भारतीय अधिकारियों ने पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार पांच आतंकवादियों की पहचान की है - जिनमें तीन पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल हैं।

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 अप्रैल को पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों और इसकी साजिश में संलिप्त लोगों को उनकी कल्पना से परे दंडित करने का संकल्प लिया था। उन्होंने कहा कि देश के दुश्मनों ने न केवल निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाया, बल्कि भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article