'अब्बू को मत बताना, वे सह नहीं पाएंगे...' हार्वर्ड का सपना और 93 लाख की ठगी, गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा लाइबा की खुदकुशी ने पाकिस्तान को हिलाया

इस दर्दनाक घटना के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मामले का कड़ा संज्ञान लिया है और गृह मंत्री मोहसिन नकवी समेत फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) ने आरोपियों पर बड़ा कानूनी शिकंजा कसा है।

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अमेरिका की प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (Harvard University) में पढ़ाई करने का सपना देखने वाली 20 वर्षीय गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा लाइबा एजाज (Laiba Ijaz) ने 93 लाख पाकिस्तानी रुपये (PKR) की एजुकेशन व वीजा धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मामले का कड़ा संज्ञान लिया है और गृह मंत्री मोहसिन नकवी समेत फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) ने आरोपियों पर बड़ा कानूनी शिकंजा कसा है।

pak police

लाइबा ऐजाज की मौत से पाकिस्तान में उबाल (AI Image)

कैसे हुआ इस बड़ी ठगी का खुलासा?

सरगोधा (पंजाब प्रांत) की रहने वाली लाइबा एजाज ने इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी इस्लामाबाद से फिजिक्स में ग्रेजुएशन किया था और वह गोल्ड मेडलिस्ट थी। उसने अमेरिका में आगे की पढ़ाई और वैज्ञानिक बनने का सपना देखा था, जिसके लिए उसने सऊदी अरब से मिली स्कॉलरशिप तक को ठुकरा दिया था।

End of Feed