पहलगाम आतंकी हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकी, कोई नॉर्मल आतंकी नहीं थे, बल्कि उन्हें पाकिस्तानी कमांडो की ट्रेनिंग मिली हुई थी। रिपोर्ट है कि अभी भी घाटी में ऐसे 15-20 आतंकी मौजूद हैं।
जम्मू कश्मीर में तैनात सुरक्षाबल (फाइल फोटो)
कैसे हुआ खुलासा
मिली जानकारी के अनुसार पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों को मिलिट्री ट्रेनिंग दी गई थी। यह खुलासा जम्मू-कश्मीर की जेलों में बंद लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों से पूछताछ के दौरान हुआ है।
पहलगाम आतंकी हमले की जगह पर सुरक्षाबल (फाइल फोटो)
कमांडो जैसी ट्रेनिंग
पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को पाकिस्तान के स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) कमांडोज जैसी ट्रेनिंग दी गई थी। 15-20 ऐसे कमांडर कश्मीर घाटी में मौजूद हैं, जो विदेशी आतंकियों के छोटे-छोटे ग्रुप्स को लीड कर रहे हैं।
पहले भी कर चुके हैं आतंकी हमले
खुफिया एजेंसियों के मुताबिक ISI का मकसद है भारतीय सुरक्षा बलों को भारी नुकसान पहुंचाना। तीन बड़े हमलों में SSG कमांडोज की भूमिका इससे पहले पाई जा चुकी है।
- गगनगीर, गांदरबल — 7 नागरिकों की हत्या
- बूटा पथरी हमला — आर्मी के काफिले पर हमला, 2 जवान शहीद, 2 पोर्टर की मौत
- पहलगाम हमला — जांच एजेंसियों को मिले अहम सुराग
कश्मीर में तैनात सुरक्षाबल
सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान
अब जांच एजेंसियों का फोकस SSG ट्रेनिंग पाए इन दुर्दांत कमांडरों पर है, जो कश्मीर घाटी की शांति के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं। इन आतंकियों का संपर्क लोकल आतंकियों से भी है, जिससे ये हमले को अंजाम देकर आसानी से छुप जा रहे हैं।
