देश

Naxalite Arrest: नक्सली प्रशांत कांबले उर्फ 'लैपटॉप' पुणे से गिरफ्तार, 14 साल से था फरार, ATS ने दबोचा

Big Naxalite Prashant Kamble Arrest: महाराष्ट्र एटीएस ने 2011 से फरार नक्सली आरोपी प्रशांत कांबले को रायगढ़ के खोपोली से गिरफ्तार किया है।

Image

अर्बन नक्सल में प्रशांत कांबले बड़ा नाम है

Big Naxalite Prashant Kamble Arrest: महाराष्ट्र एटीएस ने 2011 से फरार नक्सली आरोपी प्रशांत कांबले को रायगढ़ के खोपोली से गिरफ्तार किया है, प्रशांत कांबले को लैपटॉप नाम से भी जाना जाता है, वो 14 सालों से वांटेड था, बताते हैं कि अर्बन नक्सल में प्रशांत कांबले बड़ा नाम है।

प्रशांत कांबले पड़ा लिखा है और कंप्यूटर एक्सपर्ट है, इसलिए उसका नाम कांबले उर्फ लैपटॉप भी कहा जाता था आरोप के मुताबिक प्रशांत कांबले का काम बड़े बड़े शहरों में पड़े लिखे लोगों को नक्सल के साथ जोड़ने का था, एटीएस अधिकारियों के अनुसार कांबले पिछले कुछ साल से खोपोली में छिपकर रह रहा था और वहां आदिवासी बच्चों को पढ़ा रहा था।

यानी कांबले अर्बन नक्सल को बड़ा बनाने के लिए काम करता था। कांबले पर नक्सलियों से संबंध होने का आरोप है, जिसके चलते वो 2011 से फरार था, कांबले के खिलाफ 2011 में नक्सल केस दर्ज किया गया था।

एटीएस की ठाणे यूनिट ने लैपटॉप पर साल 2011 में भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम की धाराओं के तहत एक केस दर्ज किया था, अब एटीएस पुणे ने कांबले को पकड़ लिया और उसे ठाणे यूनिट को सौंप दिया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article