देश

J&K: जम्मू-कश्मीर में बड़ी साजिश नाकाम, पुंछ जिले में तलाशी के दौरान IED बरामद, बढ़ाई गई जेलों की सिक्योरिटी!

कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट सेक्टर के हरि मारोटे गांव में एक ठिकाने का भंडाफोड़ कर पांच IED बरामद किए गए हैं, पुंछ पुलिस ने ये जानकारी दी है, बताया जा रहा है कि आतंकवादी कुछ बड़ा करने वाले थे।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

कश्मीर के पुंछ जिले में तलाशी अभियान के दौरान 5 IED बरामद किए हैं, बताया जा रहा है कि आतंकवादियों की बड़ी साजिश करने की कोशिश थी जिसे नाकाम कर दिया गया है, इस बारे में पुंछ पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि आतंकवादी कुछ बड़ा करने की फिराक में थे, इस साजिश को फेल कर दिया गया है।

गौर हो कि कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सेना लगातार जम्मू-कश्मीर में सर्च ऑपरेशन चला रही है, इसी कवायद के बीच पुंछ जिले के सुरनकोट क्षेत्र में सेना ने आतंकी ठिकाने का पता लगाया है, जहां से ये आईईडी बरामद किए गए हैं।

'यह आतंकियों के छिपने की जगह है'

यहां 5 IED वायरलेस सेट और कुछ कपड़े भी बरामद हुए हैं सुरक्षा बलों का कहना है कि यह आतंकियों के छिपने की जगह है।

श्रीनगर सेंट्रल जेल और जम्मू की कोट बलवाल जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई

इस घटना के बाद श्रीनगर सेंट्रल जेल और जम्मू की कोट बलवाल जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है जहां कुछ आतंकी बंद हैं, इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद यह कदम उठाया गया है।

पहलगाम आतंकी हमले के हमलावरों को लेकर एक 'बड़ा खुलासा'

वहीं पहलगाम आतंकी हमले के हमलावरों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। जम्मू-कश्मीर की जेलों में बंद लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के खुलासे के अनुसार इन आतंकियों को मिलिट्री ट्रेनिंग मिली हुई थी, ऐसे कई आतंकी कश्मीर में इस वक्त मौजूद हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकी, कोई नॉर्मल आतंकी नहीं थे, बल्कि उन्हें पाकिस्तानी कमांडो की ट्रेनिंग मिली हुई थी। रिपोर्ट है कि अभी भी घाटी में ऐसे 15-20 आतंकी मौजूद हैं।

'पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों को मिलिट्री ट्रेनिंग दी गई थी'

मिली जानकारी के अनुसार पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों को मिलिट्री ट्रेनिंग दी गई थी। यह खुलासा जम्मू-कश्मीर की जेलों में बंद लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों से पूछताछ के दौरान हुआ है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article