Padma Awards 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रमुख हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित, कुमार मंगलम बिड़ला को मिला पद्म भूषण

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 22, 2023, 11:29 PM IST

Padma Awards 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नेराष्ट्रपति भवन में एक समारोह में वर्ष 2023 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किए। प्रमुख हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

Padma Awards 2023 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने राष्ट्रपति भवन में एक नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किए। ऐलान किए गए 106 पद्म पुरस्कारों में से 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा, प्रसिद्ध वास्तुकार बालकृष्ण दोशी को पद्म विभूषण सम्मान प्रदान किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला, गायिका सुमन कल्याणपुर को पद्म भूषण प्रदान किया। आज दो पद्म विभूषण, चार पद्म भूषण और 46 पद्म श्री अलंकरण प्रदान किए गए। इनमें चार अलंकरण मरणोपरान्त भी शामिल हैं। पद्म पुरस्कार अलंकरण समारोह का पहला चरण संपन्न हुआ। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अलावा गृह मंत्री अमित शाह एवं कई अन्य केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। नीचे वीडियो में देखें किन्हें कौन सा पुरस्कार मिला।

Padma Awards 2023

राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार समारोह

आदित्य बिड़ला के परदादा, दादा और मां को भी मिल चुका है पद्म सम्मान

आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला पद्मभूषण से सम्मानित होने के साथ ही देश के शीर्ष नागरिक पुरस्कारों को पाने वाले अपने परिवार के चौथे सदस्य बन गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 55 वर्षीय बिड़ला को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मभूषण से सम्मानित किया। इसके पहले बिड़ला की मां राजश्री बिड़ला को भी वर्ष 2011 में पद्मभूषण सम्मान मिल चुका है। उनके परदादा जी डी बिड़ला को भी वर्ष 1957 में दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण दिया गया था। वहीं कुमार मंगलम बिड़ला के दादा बी के बिड़ला के चचेरे भाई जी पी बिड़ला को भी वर्ष 2006 में पद्मभूषण से पुरस्कृत किया गया था।

End of Feed