बाबा केदार के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, सिर्फ 4 दिन में 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, प्रशासन ने संभाली व्यवस्थाएं

केदारनाथ धाम की यात्रा 2026 की शुरुआत श्रद्धालुओं के लिए बेहद उत्साहजनक रही है, जहां कपाट खुलने के बाद से बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पहले चार दिनों में ही एक लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

Kedarnath Yatra 2026: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद शुरुआती चार दिन में 1.24 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं, जो 2026 की यात्रा के लिए अच्छी शुरुआत मानी जा रही है, जिसकी जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी। जिला सूचना कार्यालय के अनुसार 22 अप्रैल को कपाट खुलने के बाद से अब तक कुल 1,24,782 श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। शनिवार को शाम पांच बजे तक 31,160 श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, जिनमें 21,035 पुरुष और 9,993 महिलाएं थीं।

Kedarnath Yatra 2026

केदारनाथ धाम में भक्तों की भारी भीड़

सीएम धामी के निर्देशों के तहत यात्रा सुचारु रूप से जारी

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत यात्रा सुचारु रूप से जारी है। विशाल मिश्रा ने बताया कि हेलीपैड और पैदल मार्ग पर प्रशासन व पुलिस के जवान तैनात हैं, ताकि यातायात और भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने कहा, "श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी टीम पूरी मेहनत से काम कर रही हैं।" उन्होंने यह भी बताया कि श्री भैरवनाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद आज से मंदिर में शाम की आरती भी शुरू हो जाएगी।

End of Feed