'भारतीय कंपनियों के पास कई हफ्तों का तेल', केंद्रीय मंत्री बोले- मिडिल ईस्ट के हालातों पर हमारी बारीक नजर

Israel-Iran Conflict: अमेरिकी हमले के बाद ईरान की संसद ने रविवार को होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का फैसला लिया। इस पर केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बयान सामने आया जिसमें उन्होंने साफ किया कि हमारी तेल कंपनियों के पास कई हफ्तों की सप्लाई है।

Israel-Iran Conflict: अमेरिकी हमले के बाद ईरान की संसद ने रविवार को होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का फैसला लिया जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि दक्षिण और पूर्वी एशियाई देशों पर इसका सबसे ज्यादा असर दिखाई देगा। ईरान के इस फैसले पर केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बयान सामने आया जिसमें उन्होंने साफ किया कि हमारी तेल कंपनियों के पास कई हफ्तों की सप्लाई है।

Hardeep Singh Puri

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (फोटो साभार: @HardeepSPuri)

केंद्रीय मंत्री ने क्या कुछ कहा?

हरदीप सिंह पुरी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''हम पिछले दो सप्ताह से मध्य पूर्व में विकसित हो रही भू-राजनीतिक स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमने पिछले कुछ वर्षों में अपनी आपूर्ति में विविधता लाई है और अब हमारी आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर नहीं आता है।''

End of Feed