नई दिल्ली: पंजाब पुलिस कई दिनों से फरार खालिस्तानी सरगना अमृतपाल सिंह को पकड़ने में जुटी है। जबकि वारिस पंजाब दी चीफ अमृतपाल एक शहर से दूसरे शहर भागता फिर रहा है। अब तक पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा है। खालिस्तानी सरगना को ढ़ूंढने में पुलिस चूहे-बिल्ली की तरह लगातार पीछा कर रही है। कई शहरों से सीसीटीवी पुटेज सामने आए। जिसमें वह अलग-अलग वेष में नजर आ रहा है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह हरकंडा अपना रहा है। इस तलाशी अभियान के बीच सीनियर कांग्रेसी नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट कर अजीब बातें कह दी।
खालिस्तानी सरगना अमृतपाल सिंह
सिंघवी ने हैशटैग #AmritpalSingh #Nepal के साथ ट्वीट किया कि हमारा देसी जेम्स बॉन्ड अलग है। वह अक्सर हड़कंप मचाते हैं लेकिन एक्शन में नहीं आते हैं। हैशटैग नेपाल हाल की उन रिपोर्टों की ओर इशारा करता है जिनमें बताया गया था कि अमृतपाल सिंह नेपाल भाग गया है। सिंघवी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अगर अमृतपाल वास्तव में नेपाल भाग गया है, तो क्या हमारी खुफिया एजेंसियां सो रही थीं? जेम्स बॉन्ड क्या कर रहे थे?
Our Desi James Bond is different. He is often stirred but never shaken to action. #AmritpalSingh #Nepal undefined
— ANI (@ANI) Mar 28, 2023
मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि पिछले 12 दिनों से फरार खालिस्तानी अलगाववादी नेता अमृतपाल सिंह नेपाल भाग गया है। भारत ने कथित तौर पर नेपाल में अधिकारियों से सतर्क रहने और इस खालिस्तानी को किसी तीसरे देश में नहीं जाने देने का आग्रह किया, जिसके बाद उसे सर्विलांस इंडस्ट्री में डाल दिया गया।
क्या अमृतपाल सिंह नेपाल भाग गया?
वारिस पंजाब दी चीफ 18 मार्च से फरार है। पंजाब पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया था। जालंधर में उसके काफिले को रोका गया और बाइक से भाग गया और पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा। तब से वह हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भाग गया। कई बार कई चौकियों, वाहनों और ठिकानों को बदला।
काठमांडू पोस्ट अखबार ने बताया कि काठमांडू में भारतीय दूतावास ने सरकारी एजेंसियों से अनुरोध किया है कि अगर अमृतपाल सिंह नेपाल से भागने की कोशिश करता है तो उसे गिरफ्तार किया जाए। भारत के अनुरोध के बाद, नेपाल के आव्रजन विभाग ने कथित तौर पर भगोड़े खालिस्तानी नेता को सर्विलांस लिस्ट में डाल दिया है।
न्यूज पेपर के मुताबिक अमृतपाल सिंह वर्तमान में नेपाल में छिपा हुआ है। सम्मानित मंत्रालय से अनुरोध है कि वह आप्रवासन विभाग को सूचित करे कि अमृतपाल सिंह को किसी तीसरे देश के लिए नेपाल से यात्रा करने की अनुमति न दें और अगर वह भारतीय पासपोर्ट या किसी अन्य नकली पासपोर्ट का उपयोग करके नेपाल से भागने का प्रयास करता है तो उसे गिरफ्तार करें।
