Emergency में रहा अध्यादेश का राज, MISA में पांच संशोधन सहित 48 अध्यादेश लगाए गए

कानून में संशोधनों ने केंद्र सरकार को ज्यादा शक्तियां दीं और न्यायपालिका की शक्तियां कम हो गईं।आपातकाल लगने के कुछ दिन बाद ही 29 जून 1975 को सरकार ने मीसा में बदलाव करने के लिए पहला अध्यादेश जारी किया। आपातकाल के दौरान मीसा (संशोधन) अध्यादेश को चार बार और लागू किया गया तथा संसद द्वारा उसे मंजूरी दी गई।

इंदिरा गांधी सरकार ने आपातकाल के दौरान कुल 48 अध्यादेश जारी किए थे जिसमें आंतरिक सुरक्षा कानून अधिनियम (मीसा) में पांच संशोधन शामिल है।पचास वर्ष पहले 25 जून 1975 को आपातकाल लगाया गया जो 21 महीने तक जारी रहा। इस दौरान सरकार ने कई बार संविधान में बदलाव किए जिसमें राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष के चुनावों को न्यायालयों की जांच से परे रखना तथा संविधान की प्रस्तावना में 'समाजवादी', 'धर्मनिरपेक्ष' और 'अखंडता' जैसे शब्द जोड़ना शामिल था।

indira gandhi

इंदिरा गांधी (फाइल फोटो)

अगले ही दिन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने एक अध्यादेश भारत रक्षा अधिनियम (संशोधन) लागू किया, जिससे सरकार को देश में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ज्यादा शक्तियां मिल गईं।आपातकाल के दौरान संसद के संक्षिप्त सत्र आयोजित किए गए। कांग्रेस पार्टी के पास पूर्ण बहुमत था और विपक्ष के कई नेता जेल में थे इसलिए कई अध्यादेशों को कानून बनाने के लिए आसानी से संसद से मंजूरी मिली।

End of Feed