विपक्ष इसे दबने नहीं देगा- ओम बिरला से मिलने के बाद NEET मामले पर बोले राहुल गांधी, खरगे-प्रियंका भी भड़के

संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुए हमले को लेकर राहुल गांधी ने सदन के अंदर चर्चा की मांग की है। राहुल गांधी ने विपक्षी नेताओं के साथ इस मुद्दे को लेकर ओम बिरला से मुलाकात भी की है।

नीट पेपर लीक मामले पर जहां एक और छात्र सड़कों पर उतरे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे को लेकर सरकार के साथ आमने-सामने है। आज भी संसद में हंगामा जारी है। इसी बीच राहुल गांधी ने कुछ विपक्षी नेताओं के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ मुलाकात की है। मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष छात्रों के इस मुद्दे को दबने नहीं देगा। राहुल के साथ-साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सरकार को घेरा है।

rahul gandhi om bira

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलने पहुंचे विपक्षी नेता (फोटो- Congress)

संसद में राहुल गांधी ने की चर्चा की मांग

बैठक के बाद राहुल गांधी ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने विपक्षी सांसदों के साथ लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की। उन्होंने कहा, ’’हमारी मांग सरल है कि छात्रों के खिलाफ कल की गई बर्बर कार्रवाई और परीक्षा से जुड़े संकट को लेकर सरकार की जवाबदेही के पूर्ण अभाव पर संसद में विस्तृत चर्चा होनी चाहिए।’’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि छात्रों को अपने भविष्य से जुड़े जायज सवाल पूछने पर पीटा गया। कांग्रेस नेता ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को दबने नहीं देगा और यह सुनिश्चित करेगा कि छात्रों की आवाज सड़कों और संसद, दोनों जगह सुनी जाए। उन्होंने सवाल किया, ’’अगर संसद भारत के युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर इसका क्या मतलब है?’’

End of Feed